केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का ग्वालियर आगमन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वायुसेना विमानतल पर की अगवानी

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का ग्वालियर आगमन हुआ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वायुसेना विमानतल पर की अगवानी

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया एवं विधानसभा अध्यक्ष तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों ने किया केन्द्रीय गृह मंत्री का आत्मीय स्वागत

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का बुधवार को ग्वालियर आगमन पर आत्मीय स्वागत किया गया। केन्द्रीय गृह मंत्री रात्रि लगभग 9.30 बजे विशेष विमान द्वारा महाराजपुरा स्थित भारतीय वायुसेना के विमानतल पर पधारे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विमानतल पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अगवानी की।
वायुसेना के विमानतल पर केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, राज्य सरकार के मंत्रिगण कैलाश विजयवर्गीय, तुलसीराम सिलावट, नारायण सिंह कुशवाह, चेतन्य काश्यप, प्रद्युम्न सिंह तोमर व राकेश शुक्ला, सांसद भारत सिंह कुशवाह, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, अनूप मिश्रा व डॉ. नरोत्तम मिश्र, प्रदेश भाजपा प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष शहर जयप्रकाश राजौरिया व ग्रामीण प्रेम सिंह राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों ने केन्द्रीय गृह मंत्री का आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर संभागीय आयुक्त मनोज खत्री, पुलिस महानिरीक्षक अरविंद कुमार सक्सेना, कलेक्टर रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह एवं नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Read More