
रुद्राक्ष धाम में श्री रामकथा एवं प्राण-प्रतिष्ठा आयोजन की व्यवस्थाओं हेतु नरयावली विधानसभा क्षेत्र की बैठक संपन्न
सागर। धर्म, न्याय,नीति और सेवा के मार्ग पर हम सभी चल सकें। जीवन में क्या करें क्या नहीं करें ऐसा पथ प्रदर्शन हमें कथाओं के माध्यम से साधु-संत जन बताते हैं। रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में 31जनवरी से 6 फरवरी श्री राम कथा एवं श्री दक्षिणमुखी हनुमान जी मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अधिकतम श्रद्धालु पुण्य लाभ ले सकें इसके लिए सभी परिवारों को व्यक्तिगत रूप से पहुंच कर आमंत्रण पत्रिका देकर आमंत्रित करना है। यह संदेश पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने नरयावली विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख जनों की बैठक में उपस्थित जनों को दिया है।
पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि रुद्राक्ष धाम में श्री रामकथा के प्रकांड विद्वान पं प्रेमभूषण जी महाराज की कथा के साथ प्रतिदिन विभिन्न आयोजनों की श्रृंखला होगी। इसमें 1 फरवरी को प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव तथा प्रतिदिन देश भर से साधु संत, विशिष्ट अतिथि, मंत्री एवं नेतागण और कलावंत पधार रहे हैं। इस आयोजन का पुण्य लाभ आनंदपूर्वक जिले के सभी परिवार ले सकें इस योग्य समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि आयोजन की आमंत्रण पत्रिका व सूचना सामग्री व्यवस्थित रूप से वितरण हेतु सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख जनों की बैठकें की जा रही हैं। आज नरयावली क्षेत्र की बैठक इसी उद्देश्य से बुलाई गई है।
पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि इस धार्मिक आयोजन में अपनी सुविधानुसार समय दे कर अपने पंचायत , ग्राम और वार्ड के सभी परिवारों में व्यक्तिगत रूप से आमंत्रण पत्रिका वितरण हेतु घर-घर पहुंचें। जिस भी क्षेत्र में आप जाएं उस संबंधित क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों में विराजे भगवान के चरणों में आमंत्रण पत्रिका अवश्य भेंट करें। उन्होंने कहा कि जीवन में मोह माया, परिवार, गृहस्थी और व्यवसाय के दायित्व सभी के पास हैं। पर धर्म और सेवा के लिए भी समय निकालना चाहिए। भगवान के स्मरण निमित्त समय निकालेंगे तब भगवान भी आपके सुख दुख में बिना बुलाए अपनी कृपा करते हैं। उन्होंने कहा कि धर्म और सेवा के कई स्वरूप हैं उनमें से किसी भी स्वरूप को अपना सकते हैं, धर्म बिना मनुष्य पशु समान है। उन्होंने बैठक में उपस्थित गणमान्य जनों को जानकारी दी कि उन्होंने फूल मालाओं, पुष्प गुच्छों,पटाखों से स्वागत की परंपरा का निषेध किया है। शुभेच्छुओं से आग्रह है कि वे इसके स्थान पर चंदन, रोरी तथा बच्चों की शिक्षण सामग्री, फल , शाल के स्थान पर कंबल जैसी सामग्रियों से स्वागत करें जिन्हें बच्चों, महिलाओं, गरीबों में वितरित किया जा सके।
बैठक में आमंत्रण पत्रिका वितरण समिति के जिला सहप्रभारी लक्ष्मण सिंह लोधी ने बैठक का संचालन किया। बैठक की प्रस्तावना वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष रोहित ने रखी और बताया कि व्यवस्थित आमंत्रण पत्र वितरण हेतु नरयावली विधानसभा क्षेत्र को अनेक सेक्टरों में विभाजित करते हुए वहां टीमें गठित की गई हैं जिन्हें दायित्व सौंपा गया है।
बैठक में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष प्रभुदयाल पटेल, जिला प्रभारी अनुराग प्यासी, लोकेंद्र सिंह लुहारी, अरविंद तोमर, गोविंद सिंह कर्रापुर, बलवंत राठौर, मुकेश यादव बड़तूमा, कृपाशंकर चौबे कनेरा नीखर, , कुंवर सिंह लोधी मेहर, भरत सिंह बारछा, दिलीप जैन जरुआखेड़ा, भूपेंद्र तिवारी बन्नाद, केके गुर्जर, विजय गर्ग, केप्टिन रामशंकर सिंह, राघवेन्द्र सिंह भापेल, सतेंद्र सिंह होरा, प्रमोद उपाध्याय, जय सिंह सिद्गुवां, राजा भैया ढाबरी, राजकुमार सिंह ढाना, विमल यादव, प्रदीप सिंह ठाकुर, केदार सिंह कर्रापुर, ऋषिराज तिवारी, लोकेंद्र सिंह सानौधा,रामजी सिंह राजपूत, सतेंद्र सिंह, शिवशंकर मिश्रा, राजेश पाराशर, राजकुमार सिंह, उत्तम सिंह, अभिषेक सिंह गौर, संदीप कुशवाह, विशाल गुरु पटकुई, कलेक्टर सिंह केरबना, गोविंद सिंह सानौधा, कृष्ण कांत सिंह गोरा, श्यामजी दुबे, सचिन लंबरदार, पं सुरेश शास्त्री सहावन, विकास सिंह रामछांयरी, रघुराज सिंह नयाखेड़ा, भूपेंद्र नायक सरपंच बम्होरी ढूंढ़र, महेंद्र सिंह गंभीरिया, सुरेंद्र सिंह ठाकुर सरपंच सेमराहाट, जयराम सिंह बेरखेरी गंगाराम, शिवराज सिंह राजपूत सानौधा, रणवीर सिंह ठाकुर बहेरिया, राजेंद्र सिंह मजगुवां, गोविंद सिंह परिहार पामाखेड़ी, सुदामा प्रसाद राय ईसुरवारा, नवीन राव शिंदे भाऊसाहब खैरा सलैया, पं अनिल सेमरा लहरिया, प्रमोद पवार खैराई, रामगोपाल ठाकुर बदौना, पुष्पेन्द्र सिंह सहावन, नागेंद्र सिंह ठाकुर घोघरा,कोमल सिंह पटेल मोठी, त्रिलोक सिंह ठाकुर गोदू दुगाहा खुर्द, सुशील यादव सदर, डा मनीष मिश्रा मकरोनिया, मूरत सिंह दीवान खजुरिया गुरु, जितेंद्र पाल सड़ेरी, विजय सिंह एवं जाहर सिंह लोधी सड़ेरी, अभिषेक पाल जरारा, हरिओम केशरवानी सदर, विजय सिंह सरपंच नयाखेड़ा सहित नरयावली विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में प्रमुख एवं गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।











