सादा जीवन जीने वाले मानसिक रूप से अधिक स्वतंत्र और तनाव मुक्त होते हैं- पूर्वगृहमंत्री खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह

सादा जीवन जीने वाले मानसिक रूप से अधिक स्वतंत्र और तनाव मुक्त होते हैं- पूर्वगृहमंत्री खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह

स्किल्ड होने से रोजगार और प्रगति सुनिश्चित होगी, डिग्रियों से नहीं – पूर्वगृहमंत्री खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह

मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां शुरू, हेलीपेड व सभा स्थल का निरीक्षण किया

खुरई। स्किल्ड होने से रोजगार और प्रगति सुनिश्चित होगी,डिग्रियों से नहीं। सादा जीवन जीने वाले व्यक्ति मानसिक रूप से अधिक स्वतंत्र और तनाव मुक्त होते हैं। यह विचार पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने यहां के आरएलएम ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन के कार्यक्रम फेस्टोपिया-2.0 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास पहुंच कर स्वागत समारोहों में एकत्रित कंबल तथा स्टेशनरी सामग्री छात्राओं को वितरित की तथा मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों के लिए हेलीपेड व सभा स्थल का निरीक्षण किया।

फेस्टोपिया-2.0 में उपस्थित हजारों छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि कार्यक्रम की अच्छी प्रस्तुतियां देखने से यहां के बच्चों की प्रतिभा और कॉलेज के शैक्षणिक मापदंड का पता चलता है। महाविद्यालय अपने शहर में खुरई में शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अच्छा काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि 2025 का वर्ष समाप्त हो रहा है और 2026 का वर्ष एक जनवरी से प्रारंभ होगा। मैं सभी छात्र-छात्राओं से यह कहना चाहता हूं कि 2025 की हमारी उपलब्धियां क्या हैं, हमने क्या उपलब्धि हासिल कीं, 2025 में कहां पर हम मुस्कुराए, कहां पर हम जीते, किसे हमने माफ किया,सबसे ज्यादा खुशी और बेफिक्री कब महसूस की इसका आकलन करें। खुद से पूछें बीते साल में कब खुश हुए, खुशी किस के साथ से मिली थी या पसंद की जगह पर मिली। यह आकलन समझाएगा कि अगला साल कैसे जीना वह कहती है। किस चीज ने आपको सबसे ज्यादा ऊर्जा दी और किस चीज ने उसे खत्म किया इसका आकलन करें, सिर्फ यह न सोचें कि आपके साथ क्या हुआ। एक ही घटना से गुजरे दो लोगों का अनुभव अलग हो सकता है।

उन्होंने कहा कि विद्या ही किसी व्यक्ति को पूजनीय बनाती है। इसलिए विद्या का मूल्य समझें, समय निकल जाएगा तो बाद में पछताने के सिवाय कुछ बचेगा नहीं। उन्होंने कहा कि आज की शिक्षा सिर्फ डिग्रियों से उपयोगी नहीं होती। आपके स्किल्ड होने से आपका रोजगार और प्रगति सुनिश्चित होगी। पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि अमेरिका ब्रिटेन जो एक समय एमबीए का हब होते थे। हमारा भारत देश है अब एमबीए का नया हब है। भारत में 26ःकी बढ़ोतरी एमबीए में हुई है। एशियाई देशों में किए जाने वाले आवेदनों में भी सबसे बड़ी संख्या भारत की है। वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में भारत के 54 संस्थाओं को शामिल किया गया है यह भारत के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। अनेक बड़ी विदेशी शैक्षणिक संस्थाओं ने भारत के गुजरात में अपने कैंपस खोले हैं। भारत से भी तंजानिया में आईआईटी मद्रास और यूएई में आईआईटी दिल्ली ने अपने कैंपस स्थापित किए हैं। कई बार बच्चों को लगता है कि विदेश में ज्यादा अच्छी शिक्षा है पर आज पूरी दुनिया भारत की तरफ देख रही क्योंकि दुनिया का सबसे युवा देश जिसकी 60ः पापुलेशन यूथ है।

पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों कहा कि आज भारत दुनिया का डिजिटल हब है जहां सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, डाटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में करियर की अपार संभावनाएं हैं। ग्लोबल कंपनियों में जो एक्सपर्ट है वह भारत में भी अपनी डाटा सर्विसेज का विस्तार करें क्योंकि यह तकनीकी कौशल रखने वाले युवाओं के लिए वेतन और विकास बहुत ऊंचा है। उन्होंने बताया कि कंटेंट क्रिएशन, कंटेंट क्रिएशन, डिजिटल मार्केटिंग और ग्राफिक डिजाइनिंग जैसे क्षेत्रों में युवाओं ने क्रांति ला दी है।ऑटोमोबाइल, सेमीकंडक्टर रेनूवल एनर्जी जैसे अनेक संभावना वाले सेक्टर हैं। उन्होंने कहा कि हमारा भारत दुनिया की सबसे बड़ी फार्मेसी है पूरी दुनिया में दवाइयां भारत से जाती हैं। इसलिए फार्मेसी मेडिकल रिसर्च फार्मास्यूटिकल और बायोटेक्नोलॉजी में करियर के बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता से वेलनेस और फिटनेस सेक्टर भी एक बड़े करियर स्कोप के रूप में स्थापित हुआ है। अब भारत में खेल केवल अब मनोरंजन नहीं है बल्कि एक पेशेवर कैरियर बन चुका है। अभी अपने बुंदेलखंड की छतरपुर की क्रांति गौंड ने किसने महिला वर्ल्ड कप में भारत को विजय दिलाई है।

उन्होंने कहा कि अब वकीलों की भूमिका अदालतों से बढ़कर कॉर्पोरेट बार रूम तक पहुंच गई है। भौतिक संपदा अधिकार, आईटी और साइबर कानून, अंतरराष्ट्रीय व्यापार कानून में विशेषज्ञ रखने वाले युवाओं की भारी मांग मतलब ल है। जो लोग एलएलबी कर रहे हैं, बेहतरीन तर्क शक्ति और न्याय के प्रति गहरी समझ जो रखते हैं उनके करियर में आगे बहुत बड़ा स्कोप है। भारतीय टेक्सटाइल पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना रहा है। अब केवल कपड़े डिजाइन करना ही नहीं बल्कि सस्टेनेबल फैशन एसेसरीज डिजाइनिंग और फैशन कम्युनिकेशन में भी करियर के अवसर हैं। अपनी क्रिएटिविटी के दम पर युवा अपने खुद के ब्रांड स्थापित कर रहे हैं।

कार्यक्रम को संस्था की चेयर पर्सन श्रीमती कमला नायक एवं ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। बोर्ड आफ डायरेक्टर परख नायक ने भी संबोधित किया।संचालक डा प्रमोद नायक ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में एसडीएम मनोज चौरसिया, सीएमओ राजेश मेहतेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चौधरी, श्रीमती शशि नायक, पुनीत नायक, श्रीमती वैष्णवी नायक, इंद्रकुमार राय, देशराजसिंह यादव सहित अनेक पार्षदगण, गणमान्य जन, हजारों की संख्या में विद्यार्थी तथा अभिभावक उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां शुरू, हेलीपेड व सभा स्थल का निरीक्षण किया

आगामी 10 जनवरी को मुख्यमंत्री डा मोहन यादव जी के खुरई आगमन की तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने अधिकारियों के साथ गुलाबराम स्थित हेलीपेड व मंडी के समीप सभा स्थल का निरीक्षण किया।

Leave a Comment

Read More