खुरई में मुख्यमंत्री के आगमन से पहले जनसंपर्क अभियान तेज

युवा नेता अविराज सिंह के नेतृत्व में निकली रथ सभा

खुरई में मुख्यमंत्री के आगमन से पहले जनसंपर्क अभियान तेज

खुरई। युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि आगामी 10 जनवरी को खुरई नगर में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आगमन प्रस्तावित है। इस अवसर पर उनका भव्य स्वागत करना हम सभी खुरईवासियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन से क्षेत्र को विकास की नई सौगातें मिलने की उम्मीद है। अविराज सिंह ने यह विचार प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित खुरई आगमन को लेकर आयोजित रथ सभा के दौरान व्यक्त किए। मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी हेतु आयोजित यह रथ सभा धांगर, तेवरी, खैरा, गंभीरिया बुजुर्ग, सिंगपुर, बलऊ, नगदा सहित विभिन्न ग्रामों से होकर निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, युवा एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

उन्होंने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के अवसर पर इंडियन आइडल फेम गायिका अनन्या पाल द्वारा भजन एवं गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी तथा उन्होंने सभी नागरिकों को कार्यक्रम में उपस्थित होने का आमंत्रण दिया।
अविराज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान खुरई विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण का भी प्रस्ताव है। इसी उद्देश्य से एक नई पहल की शुरुआत की गई है। इसके तहत एक व्हाट्सएप नंबर 9893439855 जारी किया गया है, जिस पर खुरई विधानसभा क्षेत्र के नागरिक अपने सुझाव भेज सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्राप्त सुझावों के आधार पर मुख्यमंत्री से आग्रह किया जाएगा कि क्षेत्र के विकास को और अधिक गति दी जाए।

अविराज सिंह ने कहा कि खुरई विधानसभा क्षेत्र विकास के मामलों में प्रदेश में अग्रणी रहा है, फिर भी अभी कई महत्वपूर्ण कार्य शेष हैं। उन्होंने बताया कि पार्कों का विकास, स्कूलों का सुदृढ़ीकरण, नालियों एवं सड़कों का निर्माण, मंदिरों का जीर्णोद्धार तथा बीना नदी का जल विधानसभा क्षेत्र के सभी हिस्सों तक पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही शिक्षा व्यवस्था में सुधार, अस्पतालों में दवाइयों की उपलब्धता और नए उद्योगों की स्थापना कर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना प्राथमिकता में है।

युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि आज से 10-12 वर्ष पूर्व खुरई विधानसभा की स्थिति क्या थी और आज कितनी प्रगति हुई है, यह सभी जानते हैं। विकास ही हर समस्या का समाधान है। विकास से रोजगार बढ़ता है, सम्मान बढ़ता है और समृद्धि आती है।

युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद देश को विकास की नई दिशा मिली है। लाड़ली बहना योजना से मातृशक्ति आत्मनिर्भर बनी है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से करोड़ों परिवारों को आवास मिला है। मुफ्त शौचालय, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, आयुष्मान भारत योजना, जल जीवन मिशन और उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं ने देश को सशक्त बनाया है।

उन्होंने कहा कि वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के अनुसार भाजपा सरकार के 11 वर्षों में 27 करोड़ से अधिक भारतीय अत्यधिक गरीबी से बाहर निकले हैं। प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत 65 करोड़ से अधिक खाते खोले गए हैं, जिनमें 65 प्रतिशत खाताधारक महिलाएं हैं, जो महिला सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण है।

रथ सभा के दौरान उपस्थित युवाओं को नशामुक्त भारत के निर्माण की शपथ दिलाई गई। युवा नेता अविराज सिंह ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर समाज को सही दिशा देने का कार्य करें और नशामुक्त भारत के निर्माण में सहभागी बनें।

उक्त ग्रामों में अपने संबोधन में अविराज सिंह ने कहा कि युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि आज देश का युवा तेजी से नशे की चपेट में आ रहा है, जो अत्यंत चिंताजनक स्थिति है। उन्होंने बताया कि देश के 60 प्रतिशत से अधिक युवा 21 वर्ष से कम आयु में किसी न किसी प्रकार के नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। नशा युवाओं की शक्ति, आत्मविश्वास और सोचने-समझने की क्षमता को नष्ट कर देता है तथा समाज को नैतिक रूप से कमजोर बनाकर अपराध को जन्म देता है।

भगवान श्रीकृष्ण का स्पष्ट संदेश है कि जो व्यक्ति भोग-विलास में लिप्त रहता है, वह भगवान का सच्चा भक्त नहीं हो सकता। भगवान का वास्तविक भक्त वही है, जो अपनी इंद्रियों पर नियंत्रण रखता है और सच्चे मार्ग पर चलता है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति आत्मसंयम, सेवा और त्याग की भावना सिखाती है, न कि भोग और नशे की प्रवृत्ति को बढ़ावा देती है।

युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम लला के भव्य मंदिर का निर्माण ऐतिहासिक उपलब्धि है। भाजपा का संकल्प “विकास भी और विरासत भी” है। हमारी प्राथमिकता सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए राष्ट्र को आगे बढ़ाना है।

भगवद्गीता का उल्लेख करते हुए युवा नेता अविराज सिंह ने कहा

कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।

मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि।।

अर्थात कर्म करना ही मनुष्य का धर्म है। आदर्श जीवन वही है जिसमें कर्म को पूजा माना जाता है और प्रकृति के साथ संतुलन बना रहता है।

युवा नेता अविराज सिंह ने बताया कि रुद्राक्ष धाम, सागर में 31 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक सात दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन प्रस्तावित है तथा 1 फरवरी 2026 को नवनिर्मित श्री दक्षिणमुखी हनुमान जी मंदिर की भव्य प्राण-प्रतिष्ठा होगी। प्रयागराज से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक पं. श्री प्रेमभूषण जी महाराज प्रतिदिन कथा का रसपान कराएंगे। इस संबंध में ग्रामीण क्षेत्रों में आमंत्रण पत्र वितरित किए गए।

इस अवसर पर राजपाल राजपूत मंडल अध्यक्ष, जमुना प्रसाद अहिरवार जनपद पंचायत अध्यक्ष, राजू पालवाला, पुष्पेंद्र ठाकुर सरपंच, राजा भाई ठाकुर मंडल उपाध्यक्ष धनौरा, विकास पांडे, यशवंत ठाकुर, बलराम अहिरवार, चेन सिंह लोधी सुजान सिंह वृंदावन, सरदार सिंह लोधी, भूपेन्द्र सिंह लोधी, रामजी लोधी, महेश लोधी, दिनेश लोधी, ऋषिकांत व्यास सरपंच, रामबाबू राजपूत बूथ अध्यक्ष, राजेश लोधी, भारत सिंह राजपूत, महेंद्र महराज, जगदीश लोधी ब्रजेंद्र राजपूत, केशर महराज, शिवराज राजपूत, दीपक लोधी, शैलेंद्र ठाकुर, चंदप्रकाश खरे, शिवकुमार यादव सचिव, शुभम लोधी, राम सेन, रामफल चढ़ार, रतन कुशवाहा, शेरसिंह अहिरवार, भगवान दास अहिरवार, जयराम अहिरवार, सोनू अहिरवार, रामकुमार चढार, गोदेलाल, दमराव अहिरवार, आशा शंकर आदिवाससी, नंदू आदिवासी प्रमोद अहिरवार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

मीडिया कार्यालय
दिनांक-08.01.2026

Leave a Comment

Read More