
सन् 2026 में धनु राशि का वैदिक राशिफल
धनु SAGITTARIUS
(ये, यो, भ, भी, भू, धा, फा, ढ़ा, भे)
शुभरंग– पीला,
शुभ– अंक 3,
शुभ घातु– सोना,
शुभरत्न– पुखराज,
शुभदिन– गुरुवार,
ईष्ट– सत्यनारायण का व्रत व पूजन से
लाभ होगा,
शुभमास– चैत्र, मार्गशीर्ष, माघ, फाल्गुन,
मध्यममास– वैशाख, ज्येष्ठ, आषाढ़,
अशुभमास– श्रावण, भाद्रपद,
शुभ तारीख– 3, 12, 30,
आश्विन, कार्तिक व पौष ।
मित्र राशि– मेष, सिंह,
शत्रु राशि– कर्क, वृश्चिक, मीन,
व्यक्तित्व– गुणग्राही प्रवृत्ति, अध्ययन प्रिय,
सकारात्मक तथ्य– बुद्धिमान, तर्कवादी, दृढ निश्चयी, लक्ष्यपटु,
नकारात्मक तथ्य– अति – धूर्तता, अव्यवहारिक,
धनु राशि के जातक काफी उदार, आदर्शवादी और मजाकिया प्रवृत्ति के तथा खुले माहौल में रहना पसंद करते हैं। इन्हें अपनी आजादी में व्यवधान सहन नहीं होता। ये तीव्र जिज्ञासा से भरे और भ्रमण के शौकीन होते हैं लेकिन चिपकू लोगों को नापसंद करते हैं। अगर किसी के साथ उनकी सही ट्यूननिंग बैठ जाए तो ये बहुत वफादार, भरोसेमंद और समर्पित साबित होते हैं तथा जीवन एवं संस्कृति की विविधता का आनंद लेना बेहद पसंद करते हैं। इस राशि के जातक बहुत महत्वाकांक्षी होते हैं। अपने लिए पहले से ज्यादा बड़े लक्ष्य तय करने में इनका विश्वास होता है। कभी-कभी उत्साह में आकर ये कुछ ऐसे काम कर देते हैं जिनके परिणाम अच्छे नहीं होते और कभी-कभी इनमें असुरक्षा की भावना भी आ जाती है। अपनी मित्र मंडली के बीच ये खासे लोकप्रिय एवं चर्चित होते हैं। इनकी दोस्ती कई प्रभावशाली लोगों से भी रहती है। हालांकि, इनके दुश्मन और ईर्ष्या करने वाले भी काफी होते हैं लेकिन इन्हें अधिक नुक्सान नहीं पहुंचा पाते।
इस राशि के जातक किसी एक रिश्ते में पड़ कर बोर होने से डरते हैं। उन्हें लगता है कि किसी एक इंसान के साथ रिश्ता कायम करके उनकी जिंदगी एक ढर्रे पर चल कर बोरियत से भर जाएगी।
धनु राशि वाले लड़के सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होते हैं और अपने साथी को भी प्रेरणा देते हैं। जिंदगी की हर परेशानी का जवाब ये अपनी दिलकश मुस्कान से देते हैं। यह भी कहा जाता है कि धनु राशि वाले काफी खुले विचारों के होते हैं। जीवन के अर्थ को अच्छी तरह समझते हैं। दूसरों के बारे में जानने की कोशिश हमेशा करते रहते हैं।
ये रोमांचप्रिय, निडर व आत्मविश्वासी, अत्यधिक महत्वाकांक्षी और स्पष्टवादी होते हैं लेकिन स्पष्टवादिता के कारण दूसरों की भावनाओं को ठेस भी पहुंचा देते हैं। इनके अनुसार जो इनके द्वारा परखा हुआ है वही सत्य है अत: इनके मित्र कम होते हैं। ये धार्मिक विचारधारा से दूर होते हैं।
धनु राशि के लड़के मध्यम कद-काठी के होते हैं। इनके बाल भूरे और आंखें बड़ी होती हैं। इनमें धैर्य की कमी होती है। इन्हें मेकअप करने वाली लड़कियां पसंद होती हैं तथा भूरा और पीला रंग प्रिय होता है। अपनी पढ़ाई और करियर के कारण अपने जीवन साथी और विवाहित जीवन की उपेक्षा कर देते हैं।
धनु राशि की लड़कियां लम्बे कदमों से चलने वाली होती हैं। ये आसानी से किसी के साथ दोस्ती नहीं करतीं। ये अच्छी श्रोता होती हैं और इन्हें खुले और ईमानदारीपूर्ण व्यवहार के व्यक्ति पसंद आते हैं। इनके जीवन में भौतिक सुखों की महत्ता रहती है। सामान्यत: सुखी और सम्पन्न जीवन व्यतीत करती हैं।
स्वास्थ्य– इस वर्ष शनि आपके चतुर्थ भाव में रहेगा। जिसके कारण आपके ऊपर ढैया का प्रभाव रहेगा। पेट दर्द की शिकायत बढ़ने की सम्भावना बन रही है। मानसिक रोगों से पीड़ित लोगों की सेहत बिगड़ सकती है। वर्ष की शुरुआत में गुरु आपकी राशि पर दृष्टि डालते रहेंगे। जिसके कारण आपको बीमारियों से राहत मिलेगी। जून से सितम्बर के बीच बवासीर के रोगियों को कष्ट देगा। इस दौरान आपको विद्युत उपकरणों से भी बचना चाहिये। इस वर्ष आपको भोजन की शुद्धता का ध्यान रखना चाहिये। वर्ष के अन्त में आपको उत्तम स्वास्थ्य लाभ हो सकता है।
आर्थिक स्थिति–
इस वर्ष शनि की दृष्टि षष्टम् स्थान पर पड़ती रहेगी। जिसके कारण आपको आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। गुरु सप्तम भाव में जून 2026 तक रहेंगे जिसके कारण यह पूरा समय धन के लिये सुखद नहीं रहेगा। जनवरी से अप्रैल के बीच आपको व्यापार में धन हानि होने की आशंका है। हालाँकि आप लोगों की सहायता करने से पीछे नहीं हटेंगे। विवादित मामलों पर धन खर्च करने से आपको बचना चाहिये। जून से सितम्बर के बीच आपको व्यवसाय में धन लाभ हो सकता है। कमीशन और शेयर मार्केट में निवेश से अच्छा आर्थिक लाभ मिलेगा। वर्ष की अन्तिम तिमाही काफी अच्छी रहेगी।
कौटुम्बिक एवं सामाजिक स्थिति–
जनवरी से मार्च के मध्य परिवार के साथ आप काफी अच्छा समय बितायेंगे। जून माह के बाद जब बृहस्पति का गोचर कर्क में होगा तब आपको सामाजिक अवमानना का शिकार होना पड़ सकता है। यद्यपि गुरु की दृष्टि के कारण परिवार में समृद्धि रहेगी। वाहन और सम्पत्ति लाभ से आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में कुछ मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। सन्तान को करियर में उत्तम सफलता मिलेगी। कड़वी भाषा प्रयोग करने से आपके सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। चाचा और मामा पक्ष के लोगों के साथ आपके तनाव बढ़ने की आशंका है।
प्रणय जीवन–
इस वर्ष आपको अत्यन्त परिपक्वता से रिश्तों को सम्भालना होगा। बृहस्पति की सप्तम भाव में स्थिति के कारण परेशानियाँ जन्म ले सकती हैं। फरवरी से अप्रैल के बीच के समय जीवनसाथी से अत्यधिक मनमुटाव हो सकते हैं। इसीलिये इस दौरान धैर्यपूर्वक चलना हितकर होगा। इसके पश्चात् जून में गुरु के गोचर परिवर्तन के बाद परेशानियाँ बढ़ेंगी। यद्यपि शनि की दृष्टि के कारण प्रेम सम्बन्धों में कई बार गलतफहमी का सामना करना पड़ सकता है। विवाह योग्य जातकों का विवाह वर्ष के अन्त में हो सकता है। अक्टूबर के बाद वैवाहिक सुख में वृद्धि होगी।
शिक्षा और करियर–
व्यवसाय में नये साझेदार जुड़ सकते हैं। आपको समझौतों के माध्यम से अत्यधिक लाभ भी होगा। वर्ष का शुरुआती भाग व्यापार की दृष्टि से अत्यन्त नकारात्मक हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। जून के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को इस वर्ष सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। लम्बे समय से तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिये वर्ष बहुत अच्छा है। वकालत, मेडिकल और अकाउंट के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये लाभ की परिस्थितियाँ निर्मित होंगी। तृतीय भाव का राहु विदेश जाकर करियर और शिक्षा के लिये अत्यधिक शुभ रहेगा।
कर्मकांड ज्योतिष विषेशज्ञ डॉ अनिल दुबे वैदिक देवरी बिछुआ 9936443138











