सन् 2026 में मकर राशि का वैदिक राशिफल

सन् 2026 में मकर राशि का वैदिक राशिफल

मकर CAPRICORN
(भो, ज, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गि)

शुभरंग– जामुनी व काला,
शुभ अंक– 8,
शुभधातु– लोहा,
शुभरत्न– नीलम,
शुभवार– शनिवार, शनिवार का व्रत
ईष्ट– हनुमान।
हनुमान चालीसा का पाठ लाभ देगा,
शुभ तारीख– 8, 17, 26,
शुभमास– चैत्र, आषाढ़, भाद्रपद, आश्विन, कार्तिक, मार्गशीर्ष, फाल्गुन,
मध्यमास– वैशाख व ज्येष्ठ,
अशुभमास– श्रावण, पौष व माघ ।
मित्र राशि– कुम्भ, शत्रु राशि सिंह,
व्यक्तित्व– परोपकारी, दयालु, प्रशासक,
सकारात्मक तथ्य– व्यावहारिक, धरातल पर चलने वाला, कठोर परिश्रमी,

स्वभाववश गर्म प्रवृत्ति की राशि । आत्मविश्वास काफी रहता है। विचारों में आवेश क्रोध रहता है। स्वयं के निर्णय कार्यप्रणाली भिन्न होती है। काफी समझदारी शुरू में रखते हैं। सहजता से किसी से विवाद, टकराहट नहीं लेते। दूसरों को अधिकतर इसी का विरोध बना रहता है। कौन-सा कार्य, निर्णय कैसे, कब करना इसका बखूबी अंदाज हमेशा रहता है। किन्हीं मामलों में दूसरे स्वार्थवश आपसे मैत्री रखते हैं। जीवन में भावना, भावुकता में धोखा, अविश्वास मिलता है। स्वयं की गलती का अहसास करते हैं। पश्चाताप कर लेते हैं। मन ही मन में परेशान भी होते हैं। दूसरों की गलती में उसे क्षमा करना मानसिकता में असंभव रह पाना है। योजनाओं में कार्यकुशलता, कर्तव्यपरायणता, समझदारी रखते हैं। एकदम से नई स्थिति, विचारों को आत्मसात नहीं करते।

आपको समझना आसान नहीं रहता। स्वयं की व्यवहार कुशलता श्रेष्ठ रखते हैं। दूसरों से उतनी अच्छाई नहीं मिलती। सभी मामलों में भागदौड़, परिश्रम काफी करना होता है। एक न एक तकलीफ बनी रहती है। पारिवारिक मामले, भावनात्मक प्रेम-प्रसंग में समझौते से कष्ट होता है। वैचारिक तनाव, घबराहट कामकाज अनुकूल होने के बाद भी बनी रहती है। स्वयं के प्रभाव-प्रतिष्ठा का ध्यान रखते हैं। परिवार के प्रति जवाबदारी अपना कर्तव्य रहता है। शांति को प्राथमिकता देते हैं जिस कारण सभी की बात सुनते हैं। सबको महत्व देते हैं स्वयं कष्ट- परिश्रम उठाते हैं। दूसरों के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। वास्तविकता सत्यता कठोरता संघर्ष को सहजता से स्वीकार करते हैं।

ये जातक मितव्‍ययी, नीतिज्ञ, विवेक बुद्धियुक्‍त, विचारशील, व्‍यावहारिक बुद्धि वाले होते हैं। इनमें विशिष्‍ट संगठन क्षमता होती है। असाधारण सहनशीलता, धैर्य और स्थिर प्रवृत्ति इन्‍हें बड़ा संगठन खड़ा करने में मदद करती है। इन लोगों को उपहास से हमेशा भय लगा रहता है। इस कारण समूह में बोल नहीं पाते। ऐसे में लोग समझते हैं कि ये लोग अंतर्मुखी हैं। इस राशि का स्‍वामी शनि है। शनि अच्‍छा होने पर ये लोग ईमानदार, सजग और विश्‍वसनीय होते हैं और शनि खराब होने पर ठीक उल्‍टा होता है। इन्‍हें एक साथी हमेशा साथ में चाहिए। तब इनका कार्य अधिक उत्‍तम होता है। इन जातकों में अहंकार, निराशावाद, अत्‍यधिक परिश्रम की कमियां होती हैं। इन्‍हें चिंतन पक्षाघात (एनालिसिस पैरालिसिस) की समस्‍या होती है। जातकों को सजग रहकर इन समस्‍याओं से बचने की कोशिश करनी चाहिए। ये लोग अपने परिजनों से प्रेम करते हैं लेकिन उसका प्रदर्शन नहीं करते। इसलिए परिवार के लोग, यहां तक कि इनकी संतान भी ही समझती है कि उनके पिता उन पर ध्‍यान नहीं देते। एक बात है जो इनके व्‍यवहार के विपरीत होती है वह यह कि जहां समूह में एक भी बाहर का व्‍यक्ति हो तो ये लोग चुप्‍पी मार जाते हैं, लेकिन यदि परिवार के लोग या सभी निकट के परिचित लोग हो तों परिहास की हल्‍की फुल्‍की ऐसी बातें करते हैं कि सभा में उपस्थित सभी लोगों का हंसते हंसते बुरा हाल हो जाता है।

लम्‍बे और पतले मकर लग्‍न अथवा राशि के जातकों को एक बारगी देखने पर यकीन नहीं होता कि ये लोग बड़े समूह या संगठन का सफल संचालन कर रहे हैं। बचपन में इन्‍हें देखें तो लगता है पता नहीं कब बड़े होंगे और कब अपने पैरों पर खड़े होंगे। पर, किशोरावस्‍था में अचानक तेजी से बढ़ते हैं और इतना विकास करते हैं कि अचानक युवा दिखाई देने लगते हैं। यह अवस्‍था भी इतने अधिक लम्‍बे समय तक रहती है कि साथ के युवक अधेड़ दिखने लगते हैं और इन पर जैसे अवस्‍था का असर ही दिखाई नहीं देता। यह त्‍याग और बलिदान की राशि है।

स्वास्थ्य– वर्ष की शुरुआत में गुरु के षष्ठम् भाव में गोचर के कारण पीलिया जैसे रोग परेशान कर सकते हैं। मार्च 11 से पहले आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिये। आपके स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार आना शुरू हो जायेगा। किन्तु कुछ दुर्घटनाओं की आशंका अवश्य रहेगी। वाहन चलाते वक्त सावधानी रखने की आवश्यकता है। मार्च, अगस्त और नवम्बर में आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी विकारों से ग्रसित होते की प्रबल सम्भावना रहने वाली है।

आर्थिक स्थिति–
वर्ष की शुरुआत में आपको कुछ कर्ज चुकाने पड़ सकते हैं। रियल एस्टेट से जुड़े जातकों को बेहतरीन धन लाभ मिलेगा। जून के बाद नयी सम्पत्ति खरीदने की योजना बनायेंगे। इस वर्ष आपकी स्थिति जून 2 के बाद बहुत ही अच्छी रहेगी। पिता की सम्पत्ति में विवादों के कारण न्यायिक मामलों में भी उलझना पड़ सकता है। अक्टूबर 31, 2026 के बाद कोई बड़ी कारोबारी डील मिल सकती है। टैक्स सम्बन्धी परेशानियों को सुलझाने में सफलता मिलेगी।

कौटुम्बिक एवं सामाजिक स्थिति–
पूरे वर्ष केतु आपके अष्टम भाव पर गोचर करता रहेगा। जो की माता-पिता के मध्य भी कुछ तनाव की आशंका उत्पन्न करता है। दोस्तों के साथ आपके सम्बन्ध अत्यन्त मधुर रहेंगे। परिवार में छोटी-मोटी बीमारियों का प्रकोप रहेगा। समाज में आपको वर्चस्व बनाने के लिये संघर्ष करना पड़ेगा। बच्चों के करियर को लेकर अत्यधिक सक्रिय रहेंगे। जुलाई-अगस्त के महीने में आपके शत्रु बढ़ सकते हैं।

प्रणय जीवन–
शुरुआती दो महीने में कुछ मानसिक तनाव हो सकता है। नये प्रेम सम्बन्ध विकसित हो सकते हैं। एक दूसरे को प्रसन्न रखने का पूरा प्रयास करेंगे। मार्च के महीने में जीवनसाथी के स्वास्थ्य की कुछ चिन्ता रहेगी। जीवनसाथी को करियर में बेहतरीन सफलता मिलेगी। जिन लोगों के बीच रिश्ते में कड़वाहट है उनके रिश्ते और खराब हो सकते हैं। किसी तीसरे मध्यस्थ को बीच में लाने का प्रयास न करें। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा।

शिक्षा और करियर–
नौकरीपेशा लोगों के लिये वर्ष बेहतरीन रहेगा। करियर से जुड़े जातकों के लिये वर्ष शुभ फलदायी है। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में राजनीति का शिकार होने से बचें। आपको कोई बड़ा निवेश करने से बचना चाहिये। कड़ी मेहनत का प्रयास करेंगे। लोहा और मशीनरी से जुड़े प्रोजेक्ट्स की समयावधि बढ़ सकती है। बजट का ध्यान रखते हुये ही काम करें। उच्चाधिकारियों और सहकर्मियों से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। जून से अक्टूबर के बीच आपकी आय में वृद्धि होने की सम्भावना बन रही है।
कर्मकांड ज्योतिष विषेशज्ञ डॉ अनिल दुबे वैदिक देवरी बिछुआ 9936443138

Leave a Comment

Read More