सागर:जामा मस्जिद के पेश इमाम हजरत मुती-उर-रहमान साहब के जनाजे में शहर की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

सागर शहर आज ग़मगीन माहौल में डूबा नजर आया।
जामा मस्जिद के पेश इमाम हजरत मुती-उर-रहमान साहब के इंतकाल की खबर से पूरे शहर में शोक की लहर फैल गई। आज उनके जनाज़े में शहर की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा।
सुबह से ही जामा मस्जिद और आसपास के इलाकों में लोगों का तांता लगा रहा। नम आंखों से हजारों लोगों ने हजरत मुती-उर-रहमान साहब को आख़िरी विदाई दी। जनाज़ा जैसे-जैसे आगे बढ़ता गया, हर गली और चौराहे पर लोग शामिल होते चले गए, जिससे पूरा शहर ग़म के सैलाब में नजर आया।
हजरत मुती-उर-रहमान साहब को एक धर्मपरायण, सरल और समाज को जोड़ने वाले शख्स के रूप में याद किया जा रहा है। उन्होंने अपने पूरे जीवन में अमन, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम दिया। उनके इंतकाल से न सिर्फ मुस्लिम समाज बल्कि पूरे सागर शहर ने एक मार्गदर्शक को खो दिया है।
जनाज़े के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम रहे। प्रशासन और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा ताकि अंतिम यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
आज सागर की सड़कों पर उमड़ा यह जनसैलाब इस बात का गवाह है कि हजरत मुती-उर-रहमान साहब लोगों के दिलों में कितनी गहरी जगह बनाए हुए

Leave a Comment

Read More