प्राकृतिक जैविक खेती को प्राथमिकता दें किसान आर्थिक रूप से समृद्ध बने कलेक्टर

प्राकृतिक जैविक खेती को प्राथमिकता दें किसान आर्थिक रूप से समृद्ध बने- कलेक्टर

अश्वगंधा की खेती देख प्रभावित हुए कलेक्टर

सागर 14 जनवरी 2026
प्राकृतिक एवं जैविक खेती को प्रोत्साहन दें एवं सभी किसान भाई अपनी जमीन में से कुछ भाग प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती के लिए उपयोग करें एवं आर्थिक रूप से समृद्ध बने। उक्त विचार कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने प्राकृतिक एवं जैविक खेती कर रहे किसानों से चर्चा के दौरान व्यक्त किए।

कलेक्टर संदीप जी.आर. ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विवेक के.वी. सहित सभी विभाग प्रमुख विकासखण्ड रहली के ग्राम क्षीर में प्रगतिशील कृषक श्री शरमन सिंह के साथ कई अन्य कृषकों के द्वारा प्राकृतिक रूप से लगाई गई अश्वगंधा की फसल का अवलोकन कर कृषकों से औषधीय खेती के रकवे को बढ़ाने की बात कही। इसके साथ ही गेहूं में स्प्रिंकलर से सिंचाई करने, लहसुन सहित अन्य नकदी फसलों की खेती, कृषि का रकबा बढ़ाने के लिए मेड़ों पर उद्यानिकी फसलों को लगाने, फूलों की खेती करने, नरवाई जलाने को पूरी तरह से प्रतिबंधित करने के लिए सुपर सीडर तथा हैप्पी सीडर के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी साझा करते हुए शासन के द्वारा खाद वितरण की नई ई-टोकन प्रणाली के बारे में भी किसानों को अवगत कराया।

कलेक्टर  संदीप जी आर के द्वारा प्राकृतिक खेती के रकवा को बढ़ाने के लिए कृषि अधिकारियों को निर्देशित किया गया तथा सभी किसानों को कम से कम अपने और अपने परिवार के लिए प्राकृतिक रूप से उगाई गई साग-भाजी और फसल लगाने के लिए कहा। भ्रमण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रहली कुलदीप पाराशर, कृषि विभाग से परियोजना संचालक “आत्मा”  एमके प्रजापति उपसंचालक उद्यान  पी एस बडोले, एसडीओ सागर  अनिल राय सहित समस्त विभाग अमला मौजूद रहा।

Leave a Comment

Read More