
विंध्य गौरव अवॉर्ड – सीजन 5 का भव्य आयोजन
राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट व्यक्तित्व हुए सम्मानित!
स्नेहा इवेंट्स एंड मैनेजमेंट, मुंबई के तत्वावधान में आयोजित “विंध्य गौरव अवॉर्ड – सीजन 5” का गरिमामयी राष्ट्रीय सम्मान समारोह शुक्रवार, 16 जनवरी 2026 को परशुराम कल्याण बोर्ड सभागार, दिव्यांगजन आयुक्त न्यायालय )भोपाल में भव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के आयोजक प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि समारोह में देश-प्रदेश से पधारे गणमान्य अतिथियों, विशिष्ट व्यक्तित्वों एवं मीडिया प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत उद्बोधन के साथ हुआ। आयोजकों ने बताया कि विंध्य गौरव अवॉर्ड उन विभूतियों को समर्पित है, जिन्होंने अपने कर्म, कर्तव्य, विचार एवं सेवा-भाव से समाज, संस्कृति और राष्ट्र को गौरवान्वित किया है।
समारोह के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस प्रकार के राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों से समाज में सकारात्मक कार्य करने वाले व्यक्तियों को नई ऊर्जा एवं प्रेरणा मिलती है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए स्नेहा इवेंट्स एंड मैनेजमेंट को शुभकामनाएं दीं।
विशेष अतिथि श्री पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ, ग्लोबल लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड ने कहा कि सम्मान केवल उपलब्धियों की पहचान नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्वों को और अधिक निष्ठा से निभाने की प्रेरणा भी देता है।
समारोह में अनेक विशिष्ट अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। प्रमुख अतिथियों में श्री पी.सी. शर्मा (पूर्व मंत्री), श्री विष्णु राजौरिया (अध्यक्ष, परशुराम कल्याण बोर्ड), श्री असित पाठक (एमडी, एपिकॉन ग्रुप ऑफ कंपनीज, इंदौर), श्री शरदेंदु तिवारी (पूर्व विधायक, चुरहट एवं प्रदेश महामंत्री, भाजपा), श्री सुनील पाण्डेय (पूर्व उपाध्यक्ष, भोपाल विकास प्राधिकरण एवं समाजसेवी) शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त श्री कुंवर सिंह टेकाम (विधायक, धौहनी – सीधी), श्री पुष्पेन्द्र मिश्रा (प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज), श्री घनश्याम चंद्रवंशी (विधायक, कालापीपल), श्री मृगेन्द्र सिंह (वरिष्ठ पत्रकार) तथा श्री मंगेश नाइक (26/11 मुंबई आतंकी हमले के रियल हीरो एवं मुंबई पुलिस अधिकारी) भी मंचासीन रहे।
समारोह के दौरान सामाजिक सेवा, शिक्षा, पत्रकारिता, कला-संस्कृति, उद्यमिता एवं राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली अनेक विभूतियों को विंध्य गौरव अवॉर्ड – सीजन 5 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित, सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ हुआ।
आयोजकों द्वारा श्री पुष्पेन्द्र मिश्र के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया। साथ ही सह-भागीदारी के लिए श्री राहुल मिश्र, सह-आयोजक श्री प्रकाश त्रिपाठी, सपोर्टर श्री प्रेमलाल द्विवेदी, वीडियोग्राफी पार्टनर श्री राजेश श्रीवास्तव, फोटोग्राफी पार्टनर श्री अजीत सिंह, सुरक्षा पार्टनर सरताज सिक्योरिटी, गिफ्ट पार्टनर पवित्रम ज्वैलर्स (मुंबई), मीडिया सपोर्टर श्री पंकज शुक्ल, मंच संचालक सुश्री अनामिका सिंह, जूरी कमेटी विंध्य कोकिला बड़ी दिद्दा एवं सुप्रसिद्ध लोकगीत गायिका श्रीमती मणिमाला सिंह बघेल, ब्रांड एम्बेसडर एवं राष्ट्रपति सम्मानित सुश्री अर्चना कुशवाहा, फूड पार्टनर परिधि इंडस्ट्रीज़ (श्री प्रखर तिवारी) तथा वेन्यू पार्टनर परशुराम कल्याण बोर्ड सभागार, भोपाल का भी आभार प्रकट किया गया।











