महाराष्ट्र में अध्यात्म और आधुनिकता का संगम श्री णमोकार तीर्थ महोत्सव के साक्षी बनेंगे कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह


महाराष्ट्र में अध्यात्म और आधुनिकता का संगम श्री णमोकार तीर्थ महोत्सव के साक्षी बनेंगे कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह

​सागर दिनांक 20 जनवरी 2026: बुंदेलखंड गुरु भक्त परिवार के सदस्यों ने सागर कार्यालय में कैबिनेट मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत से भेंट कर उन्हें बुंदेलखंड गौरव राष्ट्रसंत परम पूज्य आचार्य श्री 108 देवनंदी जी महराज के मंगल सानिध्य में श्री णमोकार तीर्थ में 06 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पंचकल्याण प्राणप्रतिष्ठा एवं महामस्तकाभिषेक महोत्सव हेतु आमंत्रण पत्रिका भेंट कर भव्य एवं दिव्य आयोजन में सपरिवार शामिल होने का आग्रह किया।

कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह ने सहर्ष आमंत्रण को स्वीकार करते हुए पूज्य आचार्य श्री देवनन्दी जी महराज के वर्ष 2001 में सागर चातुर्मास के दौरान उन्हें कई बार पूज्य गुरुदेव का सानिध्य प्राप्त हुआ। उन्होंने गुरुदेव को वात्सल्य और करुणा की प्रतिमूर्ति’ बताते हुए कहा कि भीषण जल संकट से जूझ रहे सागर में गुरुदेव की प्रेरणा से छोटे तालाब के गहरीकरण के लिए हुए श्रमदान और वृहद रुप से वृक्षारोपण जैसे अनेको कार्य अविस्मरणीय है। मुझे बेहद प्रसन्नता है कि उनकी प्रेरणा से महाराष्ट्र की धरती पर आध्यात्म और आधुनिकता का अद्भुत संगम ‘श्री णमोकार तीर्थ’ के रूप में तैयार हुआ है। यह तीर्थ जैन धर्म की प्रभावना के साथ सदैव बुंदेलखंड की माटी का यशगान करेगा।

​मंत्री गोविंद सिंह ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि वे इस अंतरराष्ट्रीय पंचकल्याणक महोत्सव का साक्षी बनने के लिए सपरिवार उपस्थित रहेंगे।

​बुंदेलखंड गुरु भक्त परिवार के सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री को आयोजन की बिंदुवार जानकारी देते हुए बताया कि यह महोत्सव न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है। ​दुनिया के विभिन्न देशों में रहने वाले 101 अप्रवासी भारतीय इसमें मुख्य पात्रों के रूप में शामिल हो रहे हैं।यह तीर्थ आने वाली पीढ़ियों को आधुनिकता के साथ-साथ स्वयं को आध्यात्म से जोड़ने के लिए प्रेरित करेगा।
इस अवसर पर श्रीमंत सेठ प्रवीण जैन “दादा”,जय कुमार जैन श्रीयांश जैन संग सेल्स,राकेश गोदरे,पार्षद प्रतिनिधि आशुतोष पराग बजाज,देवेंद्र फुसकेले,विपिन जैन,इंजी संजीव जैन, रविकांत जैन,जितेंद्र जैन, प्रदीप लुहारी, राहुल पडेले,अंकित जैन,संजय सवाई, डॉ. आनंद जैन,अमित चौधरी,सजग जैन,श्रीकांत जैन,नीलेश जैन,नीतेश जैन संदर्भ जैन सहित गुरु भक्त परिवार के सदस्य उपस्तिथ रहें।

Leave a Comment

Read More