
कांग्रेस सेवादल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर अर्पित की गई पुष्पांजलि
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर शहर सेवादल के पदाधिकारियों ने नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।
शहर सेवादल जिलाध्यक्ष सिन्टू कटारेने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेताओं में से एक थे। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए जापान के सहयोग से आजाद हिंद फौज का गठन किया था,,नेताजी के योगदान को याद करते हुए कहा कि 5 जुलाई 1943 को सिंगापुर के टाउन हॉल के सामने ‘सुप्रीम कमांडर’ के रूप में उन्होंने सेना को संबोधित करते हुए “दिल्ली चलो!” का नारा दिया था।
उन्होंने जापानी सेना के साथ मिलकर बर्मा, इम्फाल और कोहिमा में ब्रिटिश व कॉमनवेल्थ सेना से जमकर मोर्चा लिया था। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में वरिष्ठ कांग्रेसी ओम प्रकाश पंडा, जागेश्वर पांडे, अन्नू घोषी,अंकुर यादव, प्रवीण यादव,छोटू तिवारी, लकी पंडा, सजल जैन, आकाश नामदेव, सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।











