बीमार पत्नी को वृद्ध पति हाथ ठेले पर लेकर पहुँचा अस्पताल, बीच रास्ते मे ही मौत..

सागर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना आई सामने..

बीमार पत्नी को वृद्ध पति हाथ ठेले पर लेकर पहुँचा अस्पताल, बीच रास्ते मे ही मौत..

पति उसी हाथ ठेले पर शमशान लेकर पहुँचा पत्नी का शव..

एंकर:सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र के माता मढ़िया इलाके से एक दिल को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है,जिसने इंसानियत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक वृद्ध अपनी बीमार पत्नी को हाथ ठेले पर अस्पताल ले जाने को मजबूर था, लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में ही उसकी पत्नी ने दम तोड़ दिया। इलाज न मिलने के कारण हुई यह मौत सिस्टम और समाज—दोनों की संवेदनहीनता को उजागर करती है।

वीओ:जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के ललितपुर जिले के सेसाई गांव निवासी पवन साहू पिछले 10–12 वर्षों से सागर के मोतीनगर इलाके में रहकर सब्जी बेचने का कार्य कर रहे हैं। आर्थिक तंगी के चलते पवन साहू अपनी बीमार पत्नी को समय पर उचित इलाज उपलब्ध नहीं करा सके। शनिवार को जब अचानक पत्नी की तबियत खराब हुई तो मजबूरी में वे अपनी पत्नी को उसी सब्जी के ठेले पर अस्पताल ले जा रहे थे,लेकिन दुर्भाग्यवश अस्पताल पहुँचने से पहले ही रास्ते में उनकी पत्नी ने अंतिम सांस ले ली।
यह दृश्य इतना हृदयविदारक था कि मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं और रोंगटे खड़े हो गए। गरीबी और अज्ञानता ने एक महिला की जान ले ली,तो वहीं एक पति को जीवन भर का दर्द दे गई।
इसके बाद लाचार पति उसी हाथ ठेले पर अपनी पत्नी के शव को लेकर शमशान घाट लेकर जा रहा था । तभी कुछ लोग वृद्ध की मदद के लिए आगे आए जिसके बाद पत्नी का अंतिम संस्कार कराया गया।
बहरहाल इस तस्वीर ने इंसानियत को एक बार फिर झकझोर रख दिया है। कि यह वृद्व अपनी पत्नी को हाथ ठेले पर अस्पताल ले जा रहा था। परंतु किसी ने एंबुलेंस को फोन लगाने और उसकी मदद करने की कोशिश तक नहीं की। यह तस्वीरें बताती हैं कि लोगों के अंदर इंसानियत मर चुकी है।

Byte: पवन साहू(मृतिका का पति)

Leave a Comment

Read More