शहर कांग्रेसअध्यक्ष ने कांग्रेस कार्यालय के पास किया ध्वजारोहण


शहर कांग्रेसअध्यक्ष ने कांग्रेस कार्यालय के पास किया
ध्वजारोहण

वरिष्ठ जनों का सम्मान कर प्रदेश कांग्रेस के संदेश का किया वाचन

सागर/ जिला शहर कांग्रेस द्वारा सर्वप्रथम जय स्तंभ पर झंडा वंदन करने के उपरांत जिला शहर कांग्रेस कार्यालय के पास मुख्य ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव ने ध्वजारोहण किया

जिला शहर कांग्रेस के अध्यक्ष महेश जाटव ने मौजूद सभी वरिष्ठ कांग्रेस जनों का कांग्रेस जनों की उपस्थिती में सम्मान किया
महेश जाटव ने सर्वप्रथम सभी कांग्रेस जनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कि आज हम महान गणतंत्र-दिवस के उपलक्ष में एकत्रित हुए हैं यही वो दिन है जब भारतीय संविधान26 जनवरी वर्ष 1950 में लागू हुआ था गणतंत्र दिवस हमें हमारे अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है यह 26 जनवरी केवल तारीख नहीं है बल्कि करोड़ों भारतीयों के सपनों ,संघर्षों और बलिदानों का परिणाम है महेश जाटव ने कहा कि हमारा देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ उस वक्त हमारे पास कोई संविधान नहीं था 26 जनवरी 1950 को अपना संविधान अपना राष्ट्रपति अपनी सरकार अपना राष्ट्रध्वज हो जाने से गणतंत्र राज्य बना यह भारतीय संविधान दुनिया का सबसे विस्तृत और लंबा लिखित संविधान है जो डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब के द्वारा संभव हो सका हम सभी को इसका पालन और रक्षा करनी है और मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जो अपना संदेश कांग्रेस जनों को दिया है उसके लिए हमें सभी को मिलकर पूरा करना है
जिला शहर कांग्रेस के अध्यक्ष महेश जाटव एवं ब्लॉक अध्यक्षों ने वरिष्ठ कांग्रेस जनों की मौजूदगी में बड़ा बाजार काकागंज मछरयाई गोपाल गंज एवं साबू लाल स्मारक पहुंचकर देश को आजाद करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी इस अवसर पर सुरेंद्र चौबे ने प्रदेश कांग्रेस के संदेश का वाचन किया कार्यक्रम का संचालन द्वारका चौधरी ने किया आभार आनंद हैला ने जताया।इस अवसर पर जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र महासा, पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, प्रदेश महासचिव रेखा चौधरी, पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे, चक्रेश सिंघाई, राकेश राय, प्रदीप गुप्ता, सेवा दल अध्यक्ष सिंटू कटारे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र राजे, हेमराज रजक, नरेंद्र मिश्रा,शरद पुरोहित, रमाकांत यादव, नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह यादव, पार्षद सुरेखा राय, ताहिर खान, शशि जाटव,रोशनी खान, रिचा सिंह,माधवी चौधरी, जितेंद्र रोहन ,विजय साहू, भुलेश्वर तिवारी, शिवरानी करी, लक्ष्मी नारायण सोनकिया, विजेंद्र नगरिया, पंकज सिंघाई,शैलेंद्र तोमर, अवधेश तोमर, राहुल चौबे, गोपाल प्रजापति,अरविंद सिंह ठाकुर,निखिल जैन,प्रभात भंडारी लीलाधर सूर्यवंशी, अमन लोधी, रजिया खान, एडवोकेट असमत खान,किरण लता सोनी, रेखा सोनी, सागर साहू, जितेंद्र चौधरी, नीलेश अहिरवार,साजिद खान, दीपक कुर्मी ,विमल पटेल ,नरेश संनकत ,कल्लू गुप्ता, प्रीतम यादव, कल्लू पटेल, हरिश्चंद्र सोमवार ,रजिया खान, महेश अहिरवार, दीनदयाल तिवारी, राजेश उपाध्याय ,जाहिद ठेकेदार, पवन पटेल ,मीना पटेल,सुनील पहावा, साजिद राइन,आदिल राईन, अर्चना कनौजिया, अलीम ताज्जु, रिंकू केसरवानी, कुंजीलाल लड़ियां, बाबू मछंदर,अरविंद मछंदर, मयंक ठक्कर, सुरेश पंजवानी ,मानसिंह चौधरी,राहुल राजक,नीरज चौरसिया,सना खान, राहुल खटीक,राजेश सेन, वीरू चौधरी,
सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित

Leave a Comment

Read More