
तीस साल बाद मुस्लिम बनी एक महिला ने सनातन धर्म में विधिविधान के साथ घर वापसी की है।
खबर विस्तार से –
छतरपुर के स्थानीय अनगढ़ टौरिया क्षेत्र में चल रहे एक धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मुस्लिम महिला रानी बेगम ने सनातन धर्म अपनाते हुए घर वापसी की। महिला का मूल नाम शीला यादव बताया गया है।
जानकारी के अनुसार, वर्ष 1995 में शीला यादव ने एक मुस्लिम युवक से निकाह किया था, जिसके बाद उन्होंने मुस्लिम धर्म अपना लिया था। निकाह के बाद वह छतरपुर नगरपालिका में पार्षद भी रहीं। हालांकि, विवाह के बाद उन्हें संतान सुख प्राप्त नहीं हुआ।
इसके बाद उन्होंने अपने मूल धर्म में वापसी की इच्छा जताते हुए विश्व हिंदू सनातन समिति से संपर्क किया। समिति के मार्गदर्शन में आज धार्मिक विधि-विधान और हिंदू रीति-रिवाजों के साथ उन्होंने सनातन धर्म में घर वापसी की और अपना पुराना नाम शीला यादव पुनः धारण किया।
घर वापसी के बाद शीला यादव ने कहा कि उन्होंने यह निर्णय पूरी तरह स्वेच्छा से लिया है, उन पर किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं है। उनका कहना है कि सनातन धर्म उन्हें सबसे अच्छा लगा, इसी कारण उन्होंने अपने मूल धर्म में लौटने का फैसला किया।











