
डायल 112 जिला सागर दिनांक 30/01/26
त्वरित पुलिस कार्रवाई से दो घायलों की जान बची
डायल-112 की FRV ने बिना समय गंवाए पहुंचकर घायलों को पहुँचाया अस्पताल
सागर।
इवेंट आईडी 26010772787 के तहत स्टेट कंट्रोल रूम भोपाल से सूचना प्राप्त होते ही पुलिस कंट्रोल रूम सागर द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बंडा क्षेत्र की एफआरवी को तत्काल मौके पर रवाना किया गया।
मौके पर पहुँचने पर कॉलर हरिसिंह लोधी द्वारा बताया गया कि राजा घोड़ा वाले पटोआ क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलें आमने-सामने से टकरा गई हैं, जिसमें राजा (निवासी पटोआ) एवं विनोद सिंह (निवासी बंडा) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
सूचना की गंभीरता को समझते हुए एफआरवी स्टाफ सहायक उप निरीक्षक मनोज सेन पायलट सोने सिंह लोधी ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुँचकर घायलों को सुरक्षित रूप से वाहन में बैठाया एवं त्वरित उपचार हेतु सीएचसी बंडा पहुँचाया। समय पर मिली चिकित्सा सहायता से दोनों घायलों की स्थिति में सुधार हुआ।
इस त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई से न केवल घायलों को समय पर उपचार मिला, बल्कि आमजन के बीच पुलिस की तत्परता, मानवीय संवेदना एवं डायल-112 सेवा पर विश्वास और अधिक मजबूत हुआ।
सागर पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा एवं सहायता हेतु सदैव तत्पर है।











