राजीव नगर वार्ड के कोरी समाज ने धर्मशाला एवं सड़क निर्माण की मांग को लेकर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन से की मुलाकात

राजीव नगर वार्ड के कोरी समाज ने धर्मशाला एवं सड़क निर्माण की मांग को लेकर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन से की मुलाकात”
सागर।राजीव नगर वार्ड के कोरी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने पार्षद प्रहलाद पटेल के नेतृत्व में सागर विधायक  शैलेंद्र कुमार जैन से भेंट कर समाज की धर्मशाला निर्माण तथा रविशंकर स्कूल से कांच मंदिर एवं संत कबीर वार्ड में मुन्ना होटल तक सड़क निर्माण की मांग रखी। प्रतिनिधि मंडल ने विधायक जैन को इस संबंध में ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि धर्मशाला के अभाव में सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों के संचालन में समाज को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है साथ ही क्षेत्र की सड़क उक्त जर्जर हो गई है इनका निर्माण कराने का आग्रह किया,
विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने प्रतिनिधि मंडल की बात को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि स्थल परीक्षण एवं सत्यापन उपरांत धर्मशाला एवं सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा, ताकि कोरी समाज एवं क्षेत्रवासियों को एक स्थायी एवं सुव्यवस्थित सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि समाज के विकास और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
इस अवसर पर ज्ञापन सौंपने वालों में राजू कोरी, अशोक कोरी, देवचंद कोरी, राजेश कोरी, सुंदरलाल कोरी, दुर्गेश कोरी, संजय कोरी, सचिन कोरी, बंटी कोरी, डब्बू साहू, उमेश पुरी, रोहित कोरी, खूबचंद कोरी, गोपी कोरी, लोकमान्य कोरी, प्रकाश कोटी सहित बड़ी संख्या में कोरी समाज के लोग उपस्थित रहे।
समाज के प्रतिनिधियों ने विधायक जैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धर्मशाला निर्माण से समाज के सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को नया आधार मिलेगा।

Leave a Comment

Read More