
अजब धाम बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, दुकानों और गुमटियों पर चला बुलडोजर
अजब धाम।।बटियागढ़ ब्लॉक के अजब धाम बस स्टैंड पर पहले अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासन ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की,यंहा करीब दर्जन भर दुकानों और गुमटियों को बुलडोजर से हटाया गया, दुकानों के आगे बने छपरे और टीन शेड को हटाकर भूमि से अतिक्रमण हटाये गए बटियागढ़ तहसीलदार योगेंद्र चौधरी ने राजस्व और चौकी प्रभारी आर एस ठाकुर की मौजूदगी में ग्राम पंचायत कर्मचारियों ने अजब धाम में अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही की गौरतलब है कि ग्राम पंचायत द्वारा शासकीय भूमि पर चिन्हित कर बस स्टैंड पर अतिक्रमण कारियों को पूर्व मे नोटिस भी दिए थे जिसमें कुछ लोगो ने स्वेच्छा से अपने अतिक्रमण हटाए थे वहीं बाकी अतिक्रमण आज हटाये गए हैं
Post Views: 28











