नरयावली पुलिस की बड़ी सफलता ट्रॉली चोरी का खुलासा, तीन शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार

थाना नरयावली, जिला सागर
दिनांक: 04.02.2026

नरयावली पुलिस की बड़ी सफलता

ट्रॉली चोरी का खुलासा, तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार

₹97,000 की चोरी गई ट्रॉली व घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर जप्त

सागर।
नरयावली थाना क्षेत्र में घटित ट्रॉली चोरी की वारदात का पुलिस ने त्वरित, सटीक एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए सफल खुलासा कर दिया है। इस कार्यवाही से क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं तथा आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास और मजबूत हुआ है।
दिनांक 02.02.2026 को फरियादी भवानी टोरे पिता गंगाराम, उम्र 45 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 20, नरयावली द्वारा थाना नरयावली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 30.01.2026 की रात्रि अज्ञात चोर उनकी ट्रॉली चोरी कर ले गए हैं। रिपोर्ट पर थाना नरयावली में अपराध क्रमांक 21/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित हुई विशेष टीम
पुलिस अधीक्षक महोदय सागर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सागर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राहतगढ़ के मार्गदर्शन में थाना नरयावली द्वारा एक विशेष टीम गठित कर पतासाजी शुरू की गई।
संदेहियों से सख्ती से पूछताछ, चोरी का खुलासा
दौरान विवेचना दिनांक 03.02.2026 को संदेह के आधार पर
राजकुमार उर्फ राज, पिता पूरन कोरी, उम्र 25 वर्ष,
शिवम सेन, पिता रूपसिंह, उम्र 19 वर्ष,
नूर खान, पिता सलीम खान, उम्र 22 वर्ष
निवासीगण सागर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए चोरी गई ट्रॉली को बेचना एवं घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर का उपयोग करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से ₹97,000/- कीमत की चोरी गई ट्रॉली तथा एक ट्रैक्टर विधिवत जप्त किया गया।
आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
उपरोक्त साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय, सागर (जेल वारंट) पर पेश किया गया।
सराहनीय भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारी
इस सराहनीय सफलता में निम्न पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा—
निरीक्षक कपिल कुमार लाक्षाकर – थाना प्रभारी, नरयावली
सउनि सजनी जेपी यादव
सउनि हरिनारायण
प्रधान आरक्षक 949 जितेंद्र दुबे
प्रधान आरक्षक 595 विष्णु यादव
प्रधान आरक्षक 929 भरत सिंह
आरक्षक 991 दिलीप गुर्जर
अपराधियों के विरुद्ध सख्त संदेश
थाना नरयावली पुलिस आम नागरिकों की संपत्ति एवं सुरक्षा की रक्षा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। चोरी, लूट एवं अन्य अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध सख्त, निरंतर एवं प्रभावी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Comment

Read More