भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने पद्मश्री के लिए चयनित भगवान दास रैकवार के निवास पर पहुंकर सम्मान किया

भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने पद्मश्री के लिए चयनित भगवान दास रैकवार के निवास पर पहुंकर सम्मान किया

सागर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने मंगलवार को सागर में मार्शल आर्ट्स के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार हेतु चयनित श्री भगवानदास रैकवार से उनके निवास पर भेंट कर उन्हें आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान प्रदेश प्रभारी डॉ.महेन्द्र सिंह,प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे,कैबिनेट मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत,जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी,पूर्व मंत्री एवं विधायक गोपाल भार्गव,विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन, नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार ने पद्मश्री भगवान दास रैकवार जी को शाल श्रीफल अंग वस्त्र पहनाकर व मिष्ठान खिलाकर उन्हें बधाई दी।

पद्मश्री भगवान दास रैकवार जी ने नेतागणों के समक्ष अपनी विधा के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए पद्मश्री के लिए चुने जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं भारतीय जनता पार्टी का आभार व्यक्त किया।

भेंट वार्ता उपरांत प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह व नेताओं ने प्राचीन छत्रसाल अखाड़े पहुंचकर वीर बजरंगबली के किए व मुगदर अभ्यास किया।इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत पार्षद आशुतोष पराग बजाज, दीपक जैन, सोनू चौहान सहित पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्त्ता उपस्तिथ रहें।

Leave a Comment

Read More