
थाना मोतीनगर, जिला सागर
दिनांक: 03.02.2026
मोतीनगर पुलिस का सख्त एक्शन
असामाजिक तत्वों पर कसा शिकंजा, 02 उपद्रवी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
थाना प्रभारी निरीक्षक जसवंत राजपूत की अगुवाई में कानून-व्यवस्था मजबूत
सागर।
शहर में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मोतीनगर पुलिस द्वारा लगातार सख्त, सतर्क एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 03.02.2026 को मोतीनगर पुलिस ने बेवजह घूमकर संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त 02 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा है।
मोतीनगर पुलिस को सूचना प्राप्त हो रही थी कि कुछ युवक क्षेत्र में बेवजह घूमकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में हैं, जिससे आम नागरिकों में भय एवं असुरक्षा का माहौल बन सकता है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक जसवंत राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए—
कल्लू उर्फ कालूराम, पिता चुख्खे, पिता राजू कोरी, उम्र 19 वर्ष, निवासी पंतनगर वार्ड, सागर
अंकित जैन, पिता प्रदीप जैन, उम्र 20 वर्ष, निवासी शास्त्री वार्ड, सागर
को अभिरक्षा में लेकर धारा 170 बीएनएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई एवं माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
अपराधिक प्रवृत्ति पर समय रहते लगाम
पूछताछ एवं अभिलेखों के अवलोकन से यह भी तथ्य सामने आया कि आरोपी अंकित जैन पूर्व से आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जिसके विरुद्ध थाना मोतीनगर में अपराध क्रमांक 1063/2024 अंतर्गत धारा 296, 119(1), 115(2), 118(1), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है। समय रहते की गई इस कार्रवाई से संभावित गंभीर घटनाओं को रोका गया है।
थाना प्रभारी जसवंत राजपूत का सशक्त नेतृत्व
थाना प्रभारी निरीक्षक जसवंत राजपूत के कुशल नेतृत्व, सतत निगरानी एवं ज़ीरो टॉलरेंस नीति के कारण थाना मोतीनगर क्षेत्र में अपराधियों में भय एवं आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास निरंतर बढ़ रहा है। उनकी सक्रियता एवं निर्णय क्षमता के चलते लगातार असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है।
सराहनीय भूमिका निभाने वाले अधिकारी/कर्मचारी
इस सफल एवं सराहनीय कार्यवाही में निम्न पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही—
निरीक्षक जसवंत राजपूत – थाना प्रभारी, मोतीनगर
प्रधान आरक्षक कुरेश
प्रधान आरक्षक अशोक
प्रधान आरक्षक नदीम शेख
आरक्षक राहुल
अपराधियों को कड़ा संदेश
थाना मोतीनगर पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। असामाजिक तत्वों, उपद्रवियों एवं कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। शांति भंग करने का प्रयास करने वालों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।











