
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सागर आगमन पर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने किया आत्मीय स्वागत
सागर। केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को अल्प प्रवास पर सागर पहुंचे। उनके आगमन पर ढाना हवाई पट्टी पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री श्याम तिवारी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया।
स्वागत के दौरान जिलाध्यक्ष श्री तिवारी ने केंद्रीय मंत्री के साथ महत्वपूर्ण सांगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। चर्चा के दौरान जिले में चल रही पार्टी की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों के सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी दी।केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने संगठनात्मक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।
Post Views: 70











