
कैंसर जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत महाविद्यालय में हुआ विविध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
सागर/ शासकीय कला एवं वाणिज्य (अग्रणी) महाविद्यालय, सागर में राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र एवं छात्रा इकाई, एनसीसी तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ संघ के संयुक्त तत्वावधान में कैंसर जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत कैंसर जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक, मानव शृंखला निर्माण एवं जागरूकता व्याख्यान जैसे विविध कार्यक्रम संपन्न हुए ।
कैंसर जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत स्त्री रोग विशेषज्ञ संघ द्वारा खुला मंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संघ की अध्यक्ष डॉ. ज्योति चौहान ने बच्चेदानी के कैंसर के कारणों, लक्षणों, रोकथाम एवं समय पर जाँच की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला । वहीं संघ की उपाध्यक्ष डॉ. स्मिता दुबे ने स्तन कैंसर के विषय में विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए प्रारंभिक पहचान एवं सावधानियों की जानकारी दी ।
इस अवसर पर महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. रंजना मिश्रा, डॉ. गोपा जैन, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अवधेश प्रताप, डॉ. अभिलाषा जैन, एनसीसी अधिकारी कीर्ति रैकवार, खेल प्रभारी डॉ. सुरेन्द्र यादव सहित महाविद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे ।
राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों, एनसीसी कैडेट्स एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा इस अवसर पर जागरूकता रैली भी निकाली गई तथा एनसीसी कैडेट्स द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को कैंसर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई । कार्यक्रम के दौरान समस्त विद्यार्थियों द्वारा मानव शृंखला का निर्माण कर समाज को कैंसर के प्रति सतर्क एवं जागरूक रहने का संदेश दिया गया ।
इस जागरूकता कार्यक्रम में महाविद्यालय के कुल 98 स्वयंसेवकों, एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और कार्यक्रम को सफल बनाया ।











