संत रविदास जयंती महोत्सव: नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने दिया भव्य आयोजन का निमंत्रण

संत रविदास जयंती महोत्सव: नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने दिया भव्य आयोजन का निमंत्रण
सागर/08.02.2026: नरयावली विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के पावन अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों को ‘संत रविदास लोक स्मारक’, बड़तूमा में आयोजित भव्य महोत्सव हेतु सादर आमंत्रित किया है। यह गरिमामयी कार्यक्रम 9 फरवरी को प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा।
सामाजिक समरसता का संगम विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने अपने संदेश में कहा कि संत रविदास जी की शिक्षाएं सामाजिक समरसता, समानता और वैश्विक सद्भावना का अनुपम प्रतीक हैं। उन्होंने कहा, “संत शिरोमणि का जीवन-दर्शन हमें भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता की सेवा करने और समाज को एकता के सूत्र में पिरोने की प्रेरणा देता है। बड़तूमा में निर्मित यह लोक स्मारक उनकी स्मृतियों और विचारों को अक्षुण्ण रखने का एक दिव्य केंद्र है।”
सपरिवार पधारने की अपील विधायक लारिया ने विधानसभा क्षेत्र के समस्त ज्येष्ठ-श्रेष्ठ जनों, युवाओं, माताओं और बहनों से विशेष आग्रह किया है कि वे इस आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महोत्सव में सपरिवार पधारकर अपनी श्रद्धा अर्पित करें। उन्होंने इस आयोजन को क्षेत्र की गौरवशाली परंपरा और भक्ति का संगम बताते हुए सभी से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने का आह्वान किया है।

Leave a Comment

Read More