
सागर का अटल पार्क बना मनचलों का अड्डा, वायरल वीडियो से मचा हंगामा
सागर के अटल पार्क से सामने आए शर्मनाक और चौंकाने वाले नजारे अब शहर की गरिमा पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
अटल पार्क, जो शहरवासियों के लिए सैर और परिवार के साथ समय बिताने का प्रमुख स्थल था, अब मनचलों और आशिकों का अड्डा बनता जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में युवक-युवतियां खुलेआम अश्लील हरकतें करते नजर आ रहे हैं।
इश्क का ऐसा नशा कि बिना किसी डर के सार्वजनिक स्थान पर मर्यादा की सारी हदें पार की जा रही हैं।
स्थिति यह है कि करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से बने इस पार्क में अब परिवार और सभ्य समाज के लोग जाने से भी कतराने लगे हैं।
पांच रुपये का टिकट लेकर घंटों पार्क में डेरा जमाए ये युवक-युवतियां खुलेआम अय्याशी करते नजर आ रहे हैं, जिससे पार्क की छवि पूरी तरह धूमिल हो रही है।
अटल पार्क, जो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर बनाया गया था, आज बदनामी का कारण बनता दिख रहा है।
यदि जल्द ही पार्क प्रबंधन, नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने गंभीरता नहीं दिखाई, तो यह स्थिति न केवल सागर बल्कि अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम पर भी एक भद्दा दाग साबित हो सकती है।











