नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा डमरू घाटी पर महाशिवरात्रि पर्व की तैयारी को लेकर बैठक स्थानीय प्रशासन और समिति के लोगों ने बैठकर बनाई रूपरेखा

मध्यप्रदेश भोपाल विशेष संवाददाता राजकुमार दुबे नरसिंहपुर

नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा डमरू घाटी पर महाशिवरात्रि पर्व की तैयारी को लेकर बैठक स्थानीय प्रशासन और समिति के लोगों ने बैठकर बनाई रूपरेखा

नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा । महाशिवरात्रि का पावन पर्व 15 फरवरी को है जिसको लेकर गाडरवारा मैं डमरू घाटी पर हजारों की संख्या में भक्तों का आना होता है उसी के साथ एक विशाल मेले का आयोजन भी होता है नरसिंहपुर जिले में डमरू घाटी वाले महादेव के दरबार में भक्तों का ताँता लगता है ।

जन सुविधा को देखते हुए आज डमरू घाटी में प्रशासन एवं ट्रस्ट के सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें भक्तों को कोई असुविधा न हो उन सब व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई सबसे मुख्य बात गंदगी और प्रदूषण को लेकर भी प्रशासन सख्त मूड में नजर आया उन्होंने लोगों से अपील की की प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए सहयोग करें ।

Leave a Comment

Read More