आदतन अपराधी के विरुद्ध कड़ी जिला बदर कार्रवाई गोपालगंज पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए यूपी सीमा तक कराया निष्कासन


थाना गोपालगंज, जिला सागर

दिनांक : 12.02.2026

आदतन अपराधी के विरुद्ध कड़ी जिला बदर कार्रवाई गोपालगंज पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए यूपी सीमा तक कराया निष्कासन

सागर।
जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक सागर  विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिंहा एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी एवं कठोर कार्यवाहियां की जा रही हैं।
इसी क्रम में जिला दंडाधिकारी सागर द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में आदतन अपराधी अनस पिता आरिफ अली, उम्र 26 वर्ष, निवासी लाल स्कूल के पीछे, गोपालगंज सागर के विरुद्ध जिला बदर की सख्त कार्रवाई की गई। उक्त आरोपी के विरुद्ध पूर्व से विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पाई गई थी तथा उसकी उपस्थिति से क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए सक्षम प्राधिकारी द्वारा उसे जिला बदर किए जाने के आदेश जारी किए गए थे।
दिनांक 12.02.2026 को थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा विधिवत नोटिस तामील कर समस्त वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण की गई तथा आरोपी को पुलिस बल के साथ सागर जिले की सीमा से बाहर ले जाकर थाना नरहट, जिला ललितपुर (उत्तर प्रदेश) की सीमा तक सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया। पूरी कार्रवाई प्रशासनिक नियमों एवं कानूनी प्रावधानों के तहत पारदर्शिता एवं सख्ती के साथ संपन्न की गई।
थाना गोपालगंज पुलिस की इस निर्णायक कार्रवाई से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि जिले में असामाजिक एवं आदतन अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। शांति भंग करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कदम उठाए जाएंगे तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पुलिस प्रशासन पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Leave a Comment

Read More