खुरई विधानसभा क्षेत्र की नौ क्षतिग्रस्त सड़कों के उन्नयन व सुदृढ़ीकरण हेतु पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने मप्र ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण को पत्र लिखा

खुरई विधानसभा क्षेत्र की नौ क्षतिग्रस्त सड़कों के उन्नयन व सुदृढ़ीकरण हेतु पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने मप्र ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण को पत्र लिखा

सागर। खुरई विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित 9 क्षतिग्रस्त सड़कों के सुदृढ़ीकरण और उन्नयन कराए जाने को लेकर पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने मप्र ग्राम सड़क विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पत्र लिखा है। इनमंश से अधिकतर मार्ग बड़ी और लंबी सड़कों से कनेक्टिविटी हो जाने के कारण भारी वाहनों के आवागमन से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने मप्र ग्राम सड़क विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को लिखे पत्र में कहा है कि खुरई और मालथौन विकासखण्डों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से निर्मित मार्गों और पीडब्ल्यूडी विभाग की सड़कों से लंबे रूट निर्मित हो गये हैं। इन पर से भारी वाहनों के आवागमन हो जाने से 9 सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं जिससे क्षेत्र के नागरिकों को असुविधा और दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने लिखा है कि इन 9 सड़कों को शीघ्र मजबूतीकरण और उन्नयन की आवश्यकता है।

अपने पत्र में पूर्व गृहमंत्री  भूपेन्द्र सिंह ने जिन मार्गों के सुदृढ़ीकरण और उन्नयन की मांग की है उनमें मालथौन विकासखण्ड के 7 मार्ग शामिल हैं तथा खुरई विकासखण्ड के 2 मार्ग शामिल हैं। इनमें मालथौन विकासखण्ड के एनएच 44-उप्र सीमा से किशनगढ़-माहुलखास-भटनोरा-सीपुरखास-कुंवरपुरा-बेसरातिराहा-दुगाहांकला-दुगाहाखर्दसे नरेन नदी मार्ग, एनएच 26 से बरोदियाकलां से मड़ावनपायक-मड़ावनगौरी-परसोन मार्ग, इमलिया-आसोली मार्ग उन्नयनीकरण,दुगाहांकलां-झौलसी मार्ग उन्नयनीकरण, झींकनी-चंद्रापुर मार्ग उन्नयनीकरण, रजवांस-हड़ली मार्ग उन्नयनीकरण, एनएच 26-अटाटीला मार्ग पर पुल निर्माण तथा खुरई विकासखण्ड के बांदरी-जरुआखेड़ा मार्ग से बूधौन-कुमरोल-धनौरा मार्ग और एनएच 934 से टीहर-रुसल्ला-सिलारपुर-सिलगांव मार्ग (जिससे बीना एवं विदिशा तक सीधा संपर्क निर्मित होगा) शामिल हैं।

Leave a Comment

Read More