
जिला कांग्रेस कमेटी की सयुंक्त समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न
कांग्रेस सें नये लोगो को जोड़ना एवं पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों की पहचान करें -भूपेंद्र मुहासा
सागर 12 फरवरी। जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण एवं शहर की समन्वय समिति की सयुंक्त बैठक,तिलकगंज स्थित होटल सिंह अंपायर में संपन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता संयुक्त रूप से जिला ग्रामीण अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा एवं शहर जिला अध्यक्ष महेश जाटव ने की।
बैठक में प्रमुख रूप से जिला ग्रामीण प्रभारी घनश्याम सिंह पूर्व विधायक एवं जिला शहर प्रभारी मनोज कपूर उपस्थित रहे।
बैठक में विभिन्न संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा हुई,जिसमें विशेष गहन पुनरिक्षण कार्यक्रम,bla की नियुक्ति, मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति, जिला कार्यकारिणी का गठन, ग्राम पंचायत समिति एवं वार्ड समितियां के गठन सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने कहा कि मुझे पार्टी ने जिम्मेदारी दी है जिसका उद्देश्य विचारधारा को आगे बढ़ाना,सभी के बीच में समन्वय स्थापित करना, नये लोगो को जोड़ना एवं पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों की पहचान करना है. मैं लगातार इसी दिशा में लगातार कार्य कर रहा हूं।
जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने शहर कांग्रेस द्वारा की जा रही गतिविधियों से अवगत कराते हुए कहा कि सभी वार्ड इकाइयां गठित हो रही हैं।
जिला कांग्रेस प्रभारी घनश्याम सिंह एवं शहर कांग्रेस प्रभारी मनोज कपूर ने बैठक में पार्टी के संबंध में मार्गदर्शन दिया।
एस आई आर पर जिला प्रभारी शैलेंद्र तोमर नें विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
समन्वय समिति की बैठक का संचालन जिला महामंत्री संगठन आशीष ज्योतिषी ने किया।
चर्चा में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री द्वय प्रभु सिंह ठाकुर, सुरेंद्र चौधरी,प्रदेश महासचिव रेखा चौधरी, पूर्व निगम अध्यक्ष द्वय,पं संतोष पांडे पं त्रिलोकी नाथ कटारे सुरखी विधानसभा प्रभारी अंजू सिंह बघेल, सागर विधानसभा प्रभारी जितेंद्र जैन क्रांतिकारी खुरई विधानसभा प्रभारी मुकुल पुरोहित, नरयावली विधानसभा प्रभारी ठाकुर लक्ष्मण सिंह, सुरखी विधानसभा प्रत्याशी नीरज शर्मा, रहली विधानसभा प्रत्याशी ज्योति पटेल कमलेश साहूपीसीसी सदस्य डॉ अंकलेश्वर दुबे सैयद आशु खान युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी ने चर्चा में भाग लेते हुए अपने विचार प्रस्तुत किये। बैठक में सेवादल शहर जिला अध्यक्ष सिंटू कटारे,महिला कांग्रेस अध्यक्ष उमादेवी नवैया, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अक्षत कोठारी, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष सागर साहू, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष ऋचा सिंह, अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष मार्शल खान, पिछला वर्ग शहर अध्यक्ष गणेश पटेल, माधवी चौधरी, संभागीय प्रवक्ता अभिषेक गौर, आईटी सेल जिला अध्यक्ष पीयूष अवस्थी शहर अध्यक्ष निलेश अहिरवार अनुसूचित जाति अध्यक्ष अजय अहिरवार विधि विभाग शहर अध्यक्ष शिवराज लडिया, चैतन्य कृष्ण पांडे आदि बैठक में उपस्थित थे।











