विद्युत ट्रांसमिशन लाइन से तार चोरी करने वाले आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार


दिनांक : 14.02.2026

थाना बहरोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

विद्युत ट्रांसमिशन लाइन से तार चोरी करने वाले आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

सागर। पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संजीव उइके एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिंहा के मार्गदर्शन में थाना बहरोल पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए विद्युत ट्रांसमिशन लाइन से तार चोरी करने वाले आरोपियों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।

क्या है मामला?

थाना बहरोल में अपराध क्रमांक 37/26 धारा 303(2) बीएनएस एवं धारा 136 विद्युत अधिनियम 2003 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। आरोपियों द्वारा पूर्व में विद्युत ट्रांसमिशन टावर लाइन से लगभग 170 मीटर तार चोरी कर लिया गया था, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.5 से 2 लाख रुपये आंकी गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विशेष टीम गठित कर आरोपियों की पतारसी प्रारंभ की गई। मुखबिर सूचना, तकनीकी विश्लेषण एवं सघन दबिश के परिणामस्वरूप 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

श्याममिलन दांगी पिता जयसिंह दांगी, उम्र 27 वर्ष
भगवान सिंह पिता गोविंद लोधी, उम्र 25 वर्ष
विजय सिंह पिता रंधीर सिंह दांगी, उम्र 23 वर्ष
प्रवेश पिता अमोल सिंह लोधी, उम्र 21 वर्ष
सभी निवासी ग्राम भूसाकमलपुर, थाना विनायका।
आरोपियों के कब्जे से चोरी गया मशरूका (तार) जप्त किया गया। गिरफ्तारशुदा आरोपियों को माननीय न्यायालय बण्डा में पेश किया गया, जहाँ से जेल वारंट प्राप्त होने पर उपजेल बण्डा दाखिल कराया गया।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में एसडीओपी बंडा प्रदीप बाल्मिक के नेतृत्व में थाना प्रभारी बहरोल उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह लोधी, थाना प्रभारी बण्डा अंजली उदेनिया, सहा उप निरीक्षक नाथूराम दोहरे, प्रधान आरक्षक प्रमोद बागरी, राजेश पाण्डेय, भोलानाथ यादव, दयाराम पटेल, विवेक भार्गव, पुष्पेन्द्र जादौन, आरक्षक सतीश राज, प्रहलाद सिंह, साइबर सेल के हेमंत सिंह, आरक्षक विकास एवं महिला आरक्षक गोमती ठाकुर सहित पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही।

सागर पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सघन अभियान निरंतर जारी है। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Comment

Read More