
सागर में भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 10 का भव्य वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न
समाज सेवा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह ने बाँधा समां
सागर। भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 10 का वार्षिक क्षेत्रीय अधिवेशन महाकवि पद्माकर सभागार, मोतीनगर चौराहा पर गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलेंद्र जैन ने की। अधिवेशन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं चित्र अनावरण के साथ किया गया। इस अवसर पर जैन मिलन की बहनों द्वारा देशभक्ति एवं सांस्कृतिक संगीत-नृत्य प्रतियोगिताओं की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनकी उपस्थित जनों ने भरपूर सराहना की।
अधिवेशन में समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे वीरों एवं वीरांगनाओं का सम्मान भी किया गया। साथ ही कार्यक्रम में लकी ड्रा का आयोजन कर उत्साह और आनंद का वातावरण निर्मित किया गया।
अपने उद्बोधन में विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि यह सामान्य कार्यक्रम नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से समाज को नई दिशा देने का कार्य किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज के प्रति समर्पण और एकता की भावना मजबूत होती है। उन्होंने आह्वान किया कि जैन समाज ही नहीं, बल्कि अन्य समाजों के कल्याण हेतु भी उल्लेखनीय कार्य कर एक मिसाल प्रस्तुत की जाए। उन्होंने आश्वस्त किया कि समाजहित के कार्यों में उनकी जो भी भूमिका होगी, वे पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अजय जैन, नरेश जैन, नरेंद्र जैन, राजकमल, अरुण जैन चंदेरिया, नितिन चौधरी, कपिल मलैया, महेश जैन, इंजीनियर आर.के. जैन, प्रमोद जैन भाई जी, संजीव दिवाकर, अनीता, कमलेद्र जैन, शांति समैया, रश्मि समैया सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
अधिवेशन का समापन उत्साह, एकता और सामाजिक सरोकारों के संकल्प के साथ हुआ।











