देवरी नगर में हर हर महादेव की गूंज से शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी भक्तिमय

देवरी नगर में हर हर महादेव की गूंज से शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी भक्तिमय

वातावरण से नगर हुआ गूंजायमान
सागर जिले के देवरी नगर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला

देवरी नगर में हर हर महादेव की गूंज से शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी भक्तिमय वातावरण से नगर हुआ गूंजायमान

हर हर महादेव की जय घोष से गूंजा देवरी नगर,

सागर जिले के देवरी नगर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। संकट मोचन परिवार, महादेव परिवार, और महाकाल परिवार के तत्वाधान में भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में पूरे नगर में धार्मिक माहौल के बीच श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

भव्य शिव बारात का आयोजन

देवरी नगर में महादेव परिवार, संकट मोचन परिवार, और महाकाल परिवार के तत्वाधान में पारंपरिक तरीके से भव्य शिव बारात निकाली गई। इस बारात में नगर की महिलाओं, पुरुषों, और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बारात में भक्ति गीतों, ढोल-नगाड़ों, और विभिन्न आकर्षक झांकियों के साथ भगवान शिव की उपस्थिति ने सभी का मन मोह लिया।

विशेष स्वागत समारोह

देवरी नगर पालिका चौराहे पर किन्नर समाज ने संकट मोचन परिवार, महाकाल परिवार, और महादेव परिवार का भावपूर्ण स्वागत किया। किन्नर समाज ने फूलों की वर्षा कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
देवरी बस स्टैंड पर मुस्लिम समाज के गुटी खान के नेतृत्व में जन सेवा समिति ने भी बारात का भव्य स्वागत किया।
इस प्रकार, महाशिवरात्रि के अवसर पर देवरी नगर में भक्ति और साम्प्रदायिक सौहार्द्र का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला।

Leave a Comment

Read More