मालथौन विकासखंड में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के 5 मार्गों के उन्नयन हेतु सर्वे पूर्ण

मालथौन विकासखंड में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के 5 मार्गों के उन्नयन हेतु सर्वे पूर्ण

खुरई विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत संरचना और उच्च शिक्षा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में पहल

सागर। मालथौन विकासख्ंड अन्तर्गत प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक योजना के 5 मार्गो के उन्न्यन हेतु सर्वे कराया गया है। साथ ही शासकीय महाविद्यालय मालथौन में बाउंड्रीवाल, खेल मैदान और स्नातकोत्तर कक्षाएं शुरू करने के संबंध में प्रस्ताव प्रक्रियाधीन हैं और स्वीकृति के उपरांत आगे की कार्यवाही की जाएगी। यह जानकारी पूर्व गृहमंत्री ,विधायक  भूपेन्द्र सिंह के प्रश्नों के जबाव में दी गई है।

पूर्व गृहमंत्री,विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने खुरई विधानसभा क्षेत्र के मालथौन विकासखंड अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजनांतर्गत निर्मित मार्गों पर बढ़ते यातायात दबाव के कारण उनके उन्नयनध्मजबूतीकरण को लेकर जानकारी मांगी थी। इस पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटैल ने बताया है मालथौन विकासखंड अन्तर्गत इमलिया से आसोली, दुगहाकलॉ से दुगहाखुर्द, दुगहाकलॉ से झोलसी, रजवांस से हड़ली पाली झिकनी से चन्द्रपुर मार्गों पर यातायात दबाव को देखते हुए ए.टी.सी.सी. सर्वे कार्य कराया गया है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर तकनीकी औचित्य सिद्ध होने तथा सक्षम स्वीकृति प्राप्त होने के उपरांत ही उन्नयनध्मजबूतीकरण की कार्यवाही की जाएगी।

पूर्व गृहमंत्री,विधायक  भूपेन्द्र सिं ने शासकीय महाविद्यालय मालथौन में सुरक्षा हेतु बाउंड्रीवाल निर्माण, खेल मैदान एवं पवेलियन निर्माण की आवश्यकता तथा स्नातकोत्तर कक्षाएं प्रारंभ किए जाने के संबंध में जानकारी चाही। जिसके जबाव में उच्च शिक्षा मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने उत्तर में कहा है कि बाउंड्रीवाल एवं खेल मैदान विकास की आवश्यकता है। बाउंड्रीवाल निर्माण का प्रस्ताव स्थायी वित्त समिति द्वारा स्वीकृत किया जा चुका है, जबकि खेल मैदान विकास हेतु उपलब्ध वित्तीय संसाधनों के अनुसार कार्यवाही की जाएगी। स्नातकोत्तर कक्षाएं प्रारंभ करने के संबंध में मंत्री श्री परमार ने बताया कि विभागीय मापदंडों के अनुरूप प्रस्ताव परीक्षणाधीन है।

विधानसभा में दिए गए इन उत्तरों से स्पष्ट है कि क्षेत्र की आधारभूत संरचना और उच्च शिक्षा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में प्रक्रियाएं जारी हैं।

Leave a Comment

Read More