विधायक लारिया ने शून्यकाल में उठाया राशन दुकानों की कार्यप्रणाली का मामला

विधायक लारिया ने शून्यकाल में उठाया राशन दुकानों की कार्यप्रणाली का मामला
भोपाल/17.02.2026: मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालन से जुड़ा विषय सदन में रखा। उन्होंने नियम 267-क के तहत शून्यकाल सूचना के माध्यम से राशन वितरण व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया।

विधायक श्री लारिया ने सदन को अवगत कराया कि शासन द्वारा राशन दुकानों के खुलने और अवकाश के दिन निर्धारित किए गए हैं, किंतु कई स्थानों पर इन समय-सारणी के पालन में व्यावहारिक कठिनाइयां आ रही हैं। दुकानों के अनियमित समय पर खुलने के कारण उपभोक्ताओं को राशन प्राप्त करने में विलंब का सामना करना पड़ता है और केंद्रों पर लंबी कतारें लग जाती हैं।

उन्होंने अध्यक्ष महोदय के माध्यम से संबंधित विभाग से मांग की है कि राशन केंद्रों के संचालन की नियमित निगरानी की जाए, ताकि शासन की मंशानुसार प्रत्येक पात्र हितग्राही को सुगमता से और समय पर राशन उपलब्ध हो सके।

Leave a Comment

Read More