सागर में शादी समारोह में फिर हर्ष फायरिंग, युवक की मौत के बाद भी नहीं ले रहे सबक

सागर में शादी समारोह में फिर हर्ष फायरिंग, युवक की मौत के बाद भी नहीं ले रहे सबक
सागर (मध्य प्रदेश)।
बीते दिनों एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान चली गोली से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई थी, लेकिन इसके बावजूद लोग ऐसी खतरनाक परंपराओं से सबक लेते नजर नहीं आ रहे हैं। ताज़ा मामला सागर जिले से सामने आया है, जहां महिला एवं बाल विकास अधिकारी भरत राजपूत के यहां आयोजित एक शादी समारोह में खुलेआम फायरिंग की गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार्यक्रम के दौरान कुंवर दिव्यांक सिंह राजपूत को हथियार लहराते हुए गोली चलाते देखा गया। समारोह में मौजूद लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन हाल ही में हुई मौत के बाद भी इस तरह की लापरवाही ने प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कानून के बावजूद जारी है हर्ष फायरिंग
हर्ष फायरिंग को लेकर कानून पहले से ही सख्त है। हथियारों का सार्वजनिक प्रदर्शन और बिना अनुमति गोली चलाना दंडनीय अपराध है। इसके बावजूद शादी समारोहों में इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।
प्रशासन पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि हालिया मौत के बाद सख्त कार्रवाई की उम्मीद थी, लेकिन ताजा घटना से लगता है कि लोगों में कानून का डर कम होता जा रहा है। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और दोषियों पर क्या कार्रवाई की जाती है।
समाज को भी लेना होगा संकल्प
विशेषज्ञों का मानना है कि केवल पुलिस कार्रवाई से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि समाज को भी इस खतरनाक परंपरा के खिलाफ जागरूक होना पड़ेगा, ताकि खुशियों के मौके पर मातम का माहौल न

Leave a Comment

Read More