विश्वविद्यालय: कुलपति ने किया सिंथेटिक टेनिस कोर्ट का भूमि पूजन, अब विद्यार्थी टेनिस में भी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे

विश्वविद्यालय: कुलपति ने किया सिंथेटिक टेनिस कोर्ट का भूमि पूजन, अब विद्यार्थी टेनिस में भी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे

सागर। डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग में आई टी एफ अप्रूव्ड सिंथेटिक टेनिस कोर्ट विथ फ़्लड लाइट एवं चैनलिंक फ़ैंस का निर्माण किया जा रहा है । उक्त कोर्ट का कुलपति प्रो. वाय. एस. ठाकुर ने भूमि पूजन किया। इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि टेनिस कोर्ट की सुविधा शुरू होने से भविष्य में विश्वविद्यालय के खिलाड़ी टेनिस खेल में भी अपना कौशल दिखा पायेंगे और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगे. उन्होंने कहा कि खेल जीवन और स्वास्थ्य का अनिवार्य हिस्सा है. विद्यार्थी अध्ययन के साथ खेल में भी अपनी प्रतिभा का परिचय लगातार दे रहे हैं. उन्होंने आगे अन्य खेलों की सुविधाओं को भी बढ़ाए जाने की भी बात कही. भूमि पूजन के अवसर पर निदेशक शारीरिक शिक्षा विभाग डॉ. विवेक बी साठे, इंजीनियर राहुल गिरी गोस्वामी, सहायक निदेशक डॉ. सुमन पटेल, महेंद्र कुमार, इंजीनियर सोहिल कुरैशी, डॉ. मनोज जैन, डॉ. रंजन मोहंती, दीपक दुबे, अनिल ब्राह्मणकर एवं विभाग के समस्त विद्यार्थी और कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Leave a Comment

Read More