कलेक्टर के आदेशानुसार कक्षा 9वीं एवं 11वीं परीक्षा हेतु अभिरक्षा केंद्र एवं प्रभारी नियुक्त

कलेक्टर के आदेशानुसार कक्षा 9वीं एवं 11वीं परीक्षा हेतु अभिरक्षा केंद्र एवं प्रभारी नियुक्त

सागर 19 फरवरी 2026
कलेक्टर  संदीप जी आर के आदेशानुसार तथा लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशों के तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा 9वीं एवं 11वीं की वार्षिक परीक्षा के संचालन एवं मूल्यांकन कार्य के लिए जिले के समस्त विकासखंडों में प्रश्नपत्र अभिरक्षा केंद्र एवं उनके प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

बंडा विकासखंड में शास. क. उ. मा. वि. बंडा में  संतोष चौरसिया (प्राचार्य) एवं शास. उ. मा. वि. बहरोल में सौरभ चौरसिया (उमाशि) को प्रभारी बनाया गया है। बीना में शास. उत्कृष्ट उ. मा. वि. क्र. 1 बीना में  एन.के. अहिरवार तथा शास. उ. मा. वि. भानगढ़ में  देवकी कुर्मी को दायित्व सौंपा गया है। देवरी विकासखंड में सांदीपनि शास. उत्कृष्ट उ. मा. वि. देवरी में  प्रभात कटारे तथा शास. बा. उ. मा. वि. गोरझामर में  मोहर सिंह को प्रभारी नियुक्त किया गया है। जैसीनगर में सांदीपनि शास. उ. मा. वि. जैसीनगर में  केदार सिंह जाट एवं शास. उ. मा. वि. बिलहरा में डॉ. संजय चौरसिया को जिम्मेदारी दी गई है। केसली में शास. उत्कृष्ट उ. मा. वि. केसली में  कन्हैयालाल सेन तथा शास. उ. मा. वि. टडा में  मिथलेश ठाकुर को अभिरक्षा केंद्र प्रभारी बनाया गया है।

खुरई विकासखंड में शास. पं. क. शर्मा उत्कृष्ट उ. मा. वि. खुरई में  ओमकार कुशवाहा एवं पीएमश्री शास. उ. मा. वि. खिलमासा में  आकाश कुमार मटेल को दायित्व दिया गया है। मालथौन में शास. उत्कृष्ट उ. मा. वि. मालथौन में  विक्रम सिंह लोधी तथा सांदीपनि शास. उ. मा. वि. बांदरी में  विजय सिंह ठाकुर को प्रभारी नियुक्त किया गया है। राहतगढ़ में सांदीपनि शास. उ. मा. वि. राहतगढ़ में  नवीन राय एवं सांदीपनि शास. उ. मा. वि. नरयावली में  शेरसिंह लोधी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। रहली में सांदीपनि शास. उ. मा. वि. कृंथि रहली में विश्वेश्वर सिंह ठाकुर तथा सांदीपनि शास. उ. मा. वि. गढ़ाकोटा में  यशपाल पटेल को प्रभारी बनाया गया है। सागर विकासखंड में सांदीपनि शास. म. ला. वि. क्र. 1 सागर में  प्रकाश कुर्मी, शास. उ. मा. वि. बम्होरी बीका में  सविता मिश्रा एवं शास. उ. मा. वि. परसोरिया में  दीपक खरे को दायित्व सौंपा गया है। शाहगढ़ में शास. उत्कृष्ट उ. मा. वि. शाहगढ़ में  प्रशांत जैन तथा शास. उ. मा. वि. दलपतपुर में  अरविंद साहू को अभिरक्षा केंद्र प्रभारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर  संदीप जी आर ने निर्देशित किया है कि प्रश्नपत्रों की गोपनीयता, सुरक्षित संधारण एवं समय पर वितरण सुनिश्चित करते हुए शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कर परीक्षा कार्य को पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया जाए।

Leave a Comment

Read More