
गोविंद सिंह राजपूत के विशेष प्रयासों से सुरखी में विकास को मिली नई रफ्तार
150 करोड़ रुपये से अधिक लागत के पहुंच मार्ग स्वीकृत, ग्रामीण अंचलों को मिलेगा बेहतर आवागमन का लाभ
सागर दिनांक 19 फरवरी 2026:
मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान प्रदेश की मोहन सरकार द्वारा सुरखी विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात की घोषणा की गई है। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के विशेष प्रयासों से सुरखी क्षेत्र में लगभग 150 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विभिन्न पहुंच मार्गों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन मार्गों के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी और विकास को नई गति प्राप्त होगी।
प्रमुख स्वीकृत मार्ग
स्वीकृत कार्यों में सर्वाधिक महत्वपूर्ण मार्ग राहतगढ़ से जरूआखेड़ा–जलंधर राहतगढ़ मार्ग है, जिसकी लंबाई 25 किलोमीटर एवं लागत 48 करोड़ रुपये है। इसके अतिरिक्त
ग्राम सिहोरा खेड़ापति से भटुआ मार्ग – 3.20 किमी, लागत 3.50 करोड़ रुपये,
ग्राम महुआखेड़ा कलां से सिंगारचोरी मार्ग – 1.05 किमी, लागत 1 करोड़ रुपये,
ग्राम तोड़ातरफदार से बड़े देव महादेव बाबा पहुंच मार्ग – 2.50 किमी, लागत 2.50 करोड़ रुपये,
ग्राम टीलाबुजुर्ग से हरिवंशपुरा मार्ग – 2 किमी, लागत 2.10 करोड़ रुपये,
ग्राम बडेरा-बदबदी पहुंच मार्ग – 3 किमी, लागत 3.50 करोड़ रुपये,
ग्राम सूखा से सागोनीपुरैना-खारमऊ मार्ग – 4.40 किमी, लागत 4.40 करोड़ रुपये,
ग्राम महुआखेड़ा गौड़ी से हिनोतिया भजपता मार्ग – 1 किमी, लागत 1 करोड़ रुपये,
इन मार्गों के निर्माण से अनेक गांवों के नागरिकों को मुख्यालय तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी तथा कृषि, व्यापार और शिक्षा गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
पूर्व में भी मिली बड़ी स्वीकृतियाँ
हाल ही में मसुरहाई–तोडा से जैसीनगर मार्ग (25 किमी) के निर्माण हेतु 55 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कराई गई है। इसके अतिरिक्त—
ग्राम अगरा से निटर्री मार्ग – 3 किमी, लागत 3.90 करोड़ रुपये,
सागोनीखुर्द से उमरिया सेमरा मार्ग – 4 किमी, लागत 5.20 करोड़ रुपये,
बटयावदा से खेरोदा मार्ग – 2.50 किमी, लागत 1.95 करोड़ रुपये,
सुमरेड़ी से सेमाढाना मार्ग – 3.50 किमी, लागत 3.90 करोड़ रुपये, गौरतलब है कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र के 40 मजरा टोला के लिए पहुंच मार्ग की स्वीकृत मिल चुकी है 30 करोड़ की लागत से यह मार्ग बनने का कार्य जल्द ही शुरू होगा।
इन सभी मार्गों की स्वीकृति से सुरखी विधानसभा क्षेत्र में सड़क नेटवर्क मजबूत होगा और ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलेगी।
अन्य क्षेत्रों में भी विकास कार्य
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा सुरखी विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, पेयजल एवं विद्युतीकरण के क्षेत्र में भी करोड़ों रुपये के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। क्षेत्र में अधोसंरचना सुदृढ़ होने से निवेश एवं रोजगार के अवसरों में वृद्धि की संभावना है।
आभार एवं संकल्प
सुरखी विधानसभा क्षेत्र में इतनी बड़ी राशि की स्वीकृति पर मंडल पदाधिकारी, जिला एवं जनपद प्रतिनिधि, सरपंचगण एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के प्रति आभार व्यक्त किया है।
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि “सुरखी क्षेत्र के समग्र विकास और क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए मैं निरंतर प्रयासरत हूं। आने वाले समय में भी विकास कार्यों की यह गति और तेज की जाएगी।”










