सुरखी में क्रिकेट का महासंग्राम: सेमीफाइनल में रोमांच चरम पर, 22 फरवरी को होगा महामुकाबला


युवाओं के खेल भविष्य को संवारने में जुटे आकाश

सुरखी में क्रिकेट का महासंग्राम: सेमीफाइनल में रोमांच चरम पर, 22 फरवरी को होगा महामुकाबला

सागर दिनांक 20 फरवरी 2026:
सुरखी विधानसभा क्षेत्र में युवा शक्ति संगठन के तत्वावधान में आयोजित विश्व स्तरीय क्रिकेट महाकुंभ अपने निर्णायक दौर में प्रवेश कर चुका है। 20 फरवरी को सुरखी के चक्र मैदान में खेले गए दो सेमीफाइनल मुकाबलों ने दर्शकों को रोमांच की चरम सीमा तक पहुंचा दिया। पूरे दिन मैदान पर उत्साह, जोश और खेल भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला।

सेमीफाइनल के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भोले राजा, नर्मदा सिंह, सरमन सिंह, अरुण कुमार गौतम, सत्येंद्र सिंह, कमलेश पांडे एवं बबलू पांडे की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

युवा शक्ति संगठन के जिला अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत ने क्रिकेट महाकुंभ में भाग ले रही सभी टीमों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अपील कि यह आयोजन केवल जीत-हार की प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि क्षेत्र की उभरती प्रतिभाओं को पहचान और सम्मान दिलाने का सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि खेल मैदान में पसीना बहाने वाले युवा ही आने वाले समय में समाज और राष्ट्र की असली ताकत बनते हैं।

उन्होंने खिलाड़ियों की ऊर्जा, समर्पण और खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि खेल से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है। यही गुण युवाओं को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता की ओर अग्रसर करते हैं।
राजपूत ने आयोजकों, सहयोगियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से यह महाकुंभ निरंतर सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

फाइनल मुकाबले के लिए सभी टीमों को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि बड़ी संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और इस खेल महोत्सव को ऐतिहासिक बनाएँ।
“युवा शक्ति ही क्षेत्र की असली पहचान है, और खेल उसका सबसे सशक्त माध्यम।”

सुरखी मंडल के रोमांचक मुकाबले

दिन का पहला मुकाबला उमरारी क्रिकेट क्लब और बंसिया क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। बंसिया क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 85 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए उमरारी क्रिकेट क्लब ने 8 विकेट खोकर 86 रन बनाते हुए मात्र 1 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच रोहित रहे, जिन्होंने निर्णायक प्रदर्शन किया।

दूसरा सेमीफाइनल छोटी बंसिया और किंग्स इलेवन सुरखी के बीच खेला गया। छोटी बंसिया ने 8 विकेट के नुकसान पर 71 रन बनाए। जवाब में किंग्स इलेवन सुरखी ने 4 विकेट खोकर 76 रन बनाते हुए 5 रन से शानदार विजय हासिल की। इस मुकाबले के प्लेयर ऑफ द मैच आर्यन रहे, जिन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

मैदान पर युवा शक्ति संगठन के कार्यकर्ता, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में अनुशासन, उत्साह और खेल भावना की मिसाल देखने को मिली।

22 फरवरी को होगा फाइनल का महामुकाबला

अब सभी की निगाहें 22 फरवरी को सुरखी के चक्र मैदान में होने वाले फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं, जहां विजेता टीम ट्रॉफी पर अपना अधिकार जमाएगी। क्षेत्र में क्रिकेट प्रेमियों के बीच फाइनल को लेकर खासा उत्साह है।

इस रोमांचक मैच के अवसर परअवध मिश्रा, संदीप सिंह, रोशन गौतम, पुष्पेंद्र दुबे, संजय पाण्डेय, कौशल चौबे, गोविंद सिंह मोकलपुर, शुभम , मोहित, भगवतशरण दुबे, विकाश राजोरिया, विक्रांत सिंह, विकाश सिंह, धनीराम अहिरवार, श्रेयांश जैन, आदित्य सिंह, आदित्य ठाकुर,मनोज पांडे,हरिशंकर बारिश,अरविंद लोधी, दिनेश मिश्रा, असलम खान, अनूप तिवारी,अंशुल दुबे ,भरत जैन, अंकित पठा,अन्नू वासुदेव उपस्थित रहे|

Leave a Comment

Read More