खबर शिक्षा विभाग लोक शिक्षण संचनालय भोपाल में अधिकारियों उदासीनता की

खबर शिक्षा विभाग लोक शिक्षण संचनालय भोपाल में अधिकारियों उदासीनता की

जहां आउटसोर्सिंग के माध्यम से NSQF के मध्य स्कूलों में व्यावसायिक प्रशिक्षकों से व्यवसायिक पाठ्यक्रमों को संचालित किया जाता है ये प्रथा पिछले दो दशकों से ज्यादा समय से चल रही है ।
कई बार कंपनियों के चले जाने पर शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में कार्यरत व्यवसायिक प्रशिक्षकों को वेतन देता है ।

कंपनियों ठेका देने की प्रोसेस यह है कि प्रत्येक 4 वर्ष के लिए कंपनीयों को MOU के हिसाब से अपनी कंपनी में राज्य समन्वयक की नियुक्ति करना होती है जिसका वेतन 25000 रुपए होता है ।
फिर कंपनी के आदेश से राज्य समन्वयक पेपरों में विज्ञप्ति निकाल कर टेस्ट और साक्षात्कार करा व्यवसायिक प्रशिक्षकों की नियुक्ति करता है ।
प्रत्येक कंपनी को अलग अलग जिले MOU के हिसाब से दिए जाते हैं ।
इसके बाद ये व्यावसायिक प्रशिक्षकों को खाली स्कूलों में भेजते हैं ।

जिनका वेतन कंपनी द्वारा दिया जाता है इन व्यावसायिक प्रशिक्षकों को 20000 रुपए के हिसाब से कंपनी द्वारा वेतन दिया जाता है जिसमें कुछ कंपनी TDS के नाम पर 2000 रुपए तक काट लेती हैं ।
परन्तु कई कम्पनी समय से वेतन नहीं देती और व्यावसायिक प्रशिक्षकों को खाली हाथ रहना पड़ता है । व्यवसायिक प्रशिक्षकों के वेतन के संबंध में ज्यादा बोलने पर कंपनी द्वारा हटाने की धमकी या कारवाही होने में परहेज नहीं करती ।

अब हम बात करते हैं एक कंपनी जिसका नाम ants कंसल्टिंग एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की जहां इस कंपनी में 2023 में इन्होंने mou के अनुसार ठेका लिया और लगभग 146 व्यावसायिक प्रशिक्षकों की नियुक्ति की परंतु वेतन के लिए हर बार कर्मचारियों को वेतन के लिए विभाग के वरिष्ठ कार्यालयों के दरवाजे खटखटाने पड़े ।

इसके बाद शिक्षा विभाग ने इन व्यावसायिक प्रशिक्षकों की आवाज दवाने के लिए एक आदेश निकला जिसमें लिखा कि यदि कोई व्यावसायिक प्रशिक्षक लोकशिक्षण संचालनालय भोपाल से पत्राचार करेगा तो उसकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएगी।
इसका पत्र का फायदा उठा ants कंसल्टिंग एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बंगलौर ने व्यावसायिक प्रशिक्षकों का वेतन और TDS देना बंद कर दिया ।

इसके बाद बिना वेतन के नौकरी कर रहे व्यवसायिक प्रशिक्षकों ने एक बार फिर स्कूलों Beo और डीईओ के माध्यम से पत्राचार किया तब इस बार लोकशिक्षण संचनालय भोपाल ने सितंबर 2023 से दिसंबर 2023 तक 4 माह का पैसा जिला में भेजा अब पैसे जिसे सीधे व्यवसायिक प्रशिक्षकों के खातों में भेजा गया और फिर उसके बाद जनबरी का पैसा कंपनी ने भेजा इसके बाद 2024 फरबरी से मई 2024 का वेतन और TDS का पैसा लेने आज दिनांक तक घूम रहे हैं ।

वहीं ants कंसल्टिंग एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी दिवालिया होकर चली गई ।
अब व्यवसायिक प्रशिक्षकों की मांग है कि इमानदारी और मेहनत का वेतन मिल जाता तो काम आता ।

बात यहीं खत्म नहीं होती 2023 में व्यावसायिक प्रशिक्षकों का वेतन जून 2023 में 22000 था जिसे सितम्बर 2024 में घटा कर 20000 रुपए कर दिया गया ।
पर बेचारे ठेका कर्मचारी आवाज उठाते तो नौकरी जाने का खतरा दिखने लगता ।

Leave a Comment

Read More