
थाना मोतीनगर, जिला सागर
दिनांक : 22.02.2026
जिलाबदर आदेश की अवहेलना करने वाला आदतन अपराधी गिरफ्तार
पुलिस की सतर्कता से टली संभावित गंभीर घटना
सागर। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले में अपराध नियंत्रण एवं आदतन अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मोतीनगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
विश्वसनीय मुखबिर सूचना के आधार पर ज्ञात हुआ कि थाना मोतीनगर क्षेत्र का आदतन अपराधी राजकुमार उर्फ राजकपूर अहिरवार (पिता– धनीराम अहिरवार), उम्र 35 वर्ष, निवासी शास्त्री वार्ड सागर, जो पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण माननीय जिला दण्डाधिकारी सागर द्वारा 08 माह की अवधि हेतु जिला बदर किया गया था, वह आदेश की अवहेलना करते हुए ग्राम अमावनी, जिला सागर क्षेत्र में घूम रहा है।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना मोतीनगर पुलिस टीम द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, किंतु पुलिस की सतर्कता एवं मुस्तैदी के चलते उसे घेराबंदी कर विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी द्वारा जिलाबदर आदेश की अवहेलना करना पाया गया, जिसके विरुद्ध अपराध क्रमांक दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 एवं मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
आपराधिक पृष्ठभूमि
गिरफ्तार आरोपी एक आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध हत्या के प्रयास, मारपीट, अवैध शराब, बलवा, शस्त्र एवं अन्य गंभीर धाराओं सहित कुल 17 आपराधिक प्रकरण विभिन्न थानों में पंजीबद्ध हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार यदि समय रहते आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तो वह किसी गंभीर वारदात को अंजाम दे सकता था। पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ बनी हुई है।
👮 सराहनीय भूमिका
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना मोतीनगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। टीम में—
निरीक्षक जसमंत सिंह राजपूत (थाना प्रभारी)
प्रधान आरक्षक राजेश लोधी
आरक्षक पवन सिंह
आरक्षक लखन सिंह
आरक्षक चंदन बिलखे
आरक्षक दीपक कुमार
आरक्षक गुरुदत्त शर्मा
आरक्षक मंजीत सिंह
आदि का विशेष योगदान रहा। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा टीम की कार्यप्रणाली की सराहना की गई है।
🔵 जिला पुलिस सागर आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे अपराध एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखा जा सके।











