क्रिकेट महाकुंभ का राहतगढ़ में फाइनल मुकाबले को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह


क्रिकेट महाकुंभ का राहतगढ़ में फाइनल मुकाबले को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह
युवा शक्ति संगठन का संकल्प हर प्रतिभा को मिले मंच: आकाश सिंह राजपूत
सागर दिनांक 25 फरवरी 2026। सुरखी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित मंत्री क्रिकेट महाकुंभ विष्व पटल पर अपना नाम दर्ज करा चुका है। जहां खिलाड़ियों के लिए वह मंच मिलता है कि वह अपनी प्रतिभा के बल पर बहुत आगे तक जा सकते हैं। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत तथा युवा शक्ति संगठन के जिलाध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत का संकल्प है कि सुरखी विधानसभा को विकसित और शिक्षित विधानसभा से भी आगे ले जाना है। जिसमें युवाओ को आगे बढ़ाने के लिए उनके हुनर को पहचान देने के लिए एक पारखी की तरह आकाश सिंह राजपूत हीरे रूपी खिलाड़ी तलाशने के लिए इस विश्व स्तरीय किकेट महाकुंभ का आयोजन करते हैं। आकाश की सोच शायद नीले आकाश से भी उंची है जिन्होंने ग्रामीण प्रतिभाओं को घर-घर से निकालकर उनके हुनर को पहचान दी है। गौरतलब है कि आकाश सिंह राजपूत युवाओं के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। जिसमें विशेष करके स्कूली छात्र-छात्राओं को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने का उनका संकल्प अंतिम चरण पर है, स्मार्ट क्लास के माध्यम से वह शिक्षा दी जा रही है जो महंगे स्कूलों में संभव नहीं है। स्कूली की लगभग सभी शासकीय शालाओं में स्मार्ट क्लास के माध्यम से छात्रों को आधुनिक शिक्षा के द्वार खोलने वाले आकाश सिंह राजपूत लगातार अपने प्रयोगों से सुरखी विधानसभा के विकास में अहम मील का पत्थर साबित हो रही है। क्रिकेट महाकुंभ के माध्यम से हजारों खिलाड़ियों के दिल में राज करने वाले आकाश सिंह राजपूत तथा उनके युवा शक्ति संगठन के सभी साथियों के अथक प्रयासांे से क्रिकेट महाकुंभ का यह सफल आयोजन एक मिशाल है। राहतगढ़ में चल रहे अंतिम चरण के मुकाबलों में दर्शकों ने खूब उत्साहवर्धन किया। खिलाड़ियों ने दिल-जान लगाकर अपनी टीम के लिए खेले पूरे क्षेत्र में राहतगढ़ में फाईनल मुकाबले को लेकर उत्साह चरम पर है। आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि युवा शक्ति संगठन का संकल्प है कि हर प्रतिभा को मंच दिया। जिसकों लेकर हमारा संगठन लगातार काम कर रहा है। क्रिकेट महाकुंभ वह मंच है जहां हर खिलाड़ी अपने हुनर से पहचाना जाता है। गांव-गांव से हजारों खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेने महीनों तैयार करते हैं।
आज के मैच
क्रिकेट महाकुंभ में राहतगढ़ मंडल में आज पहला मैच चाहत 11 एवं मंसूरी 11 के बीच खेला गया जिसमें चाहत 11 ने 87 रन बनाये, मंसूर 11 मात्र 35 रन ही बना पाई। चाहत 11 ने मैच जीत लिया। जिसमें मैन आॅफ द मैच माजिद रहे। दूसरा मैच फें्रड क्रिकेट क्लब तथा मुस्कान स्टार 2 के बीच खेला गया, मुस्कान स्टार ने 48 रन बनाये, फ्रेंड सी.सी.49 रन बनाकर विजेता रही। फें्रड क्रिकेट क्लब ने 9 विकेट से मैच जीत लिया। तीसरा मैच कारतूस 11 तथा आरव 11 के बीच खेला गया, आरव इलेविन ने 72 रन बनाये 73 रन बनाकर कारतूस विजेता रही। चैथा और अंतिम मैच ताहिर इलेविन और राईन 11 के बीच खेला गया जिसमें राईन इलेविन ने 60 रन बनाये ताहिर इलेविन 25 रनों पर ही सिमट गई। 35 रनों से राईन इलेविन मैच जीत लिया।
इस अवसर पर रतीराम चैकसे, छोटेलाल सिलावट, कमलेश साहू, मुस्तफा, अनिल शर्मा, राज नामदेव, संदीप शुक्ला, दीपक जैन सहित सैंकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More