मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 फरवरी को सागर जिले के प्रवास पर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 फरवरी को सागर जिले के प्रवास पर रहेंगे

गढ़ाकोटा में आयोजित रहस मेले में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

सागर, 25 फरवरी 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 फरवरी 2026, गुरुवार को सागर जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सागर जिले के तहसील मुख्यालय रहली के गढ़ाकोटा में आयोजित रहस मेले के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जबलपुर डुमना एयरपोर्ट से दोपहर 3.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर सायं 4.05 बजे सागर जिले रहली तहसील के गढ़ाकोटा हेलीपैड पहुंचेंगे, जहां स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम उपरांत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सायं 5.10 बजे गढ़ाकोटा हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा डुमना एयरपोर्ट, जबलपुर के लिए रवाना होंगे।

Leave a Comment

Read More