मोतीनगर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग प्रकरणों में शातिर आरोपी गिरफ्तार


थाना मोतीनगर, जिला सागर
दिनांक: 25/02/.2026

थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग प्रकरणों में शातिर आरोपी गिरफ्तार

मारपीट, धमकी एवं मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई

14 आपराधिक प्रकरणों में संलिप्त आदतन अपराधी को पुलिस ने दबोचा

सागर। पुलिस अधीक्षक  विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन, वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  लोकेश कुमार सिंहा के पर्यवेक्षण में थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा दो अलग-अलग प्रकरणों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक शातिर एवं आदतन अपराधी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।

प्रथम प्रकरण – घर में घुसकर मारपीट व जान से मारने की धमकी
दिनांक 27.01.2026 को फरियादी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी राजा उर्फ अब्दुल सेन/सोनू वाल्मीकि ने उसके घर में घुसकर गाली-गलौज की, विरोध करने पर मारपीट कर चोट पहुंचाई तथा जान से मारने की धमकी दी।
रिपोर्ट पर थाना मोतीनगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए त्वरित टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई। प्रभावी घेराबंदी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपराध स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।

द्वितीय प्रकरण – मोटरसाइकिल चोरी
इसी क्रम में थाना मोतीनगर के अपराध क्रमांक 209/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के प्रकरण में भी आरोपी सोनू उर्फ बच्चा वाल्मीकि को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा चोरी करना स्वीकार किया गया।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार आरोपी सोनू उर्फ बच्चा वाल्मीकि (उम्र लगभग 20 वर्ष) आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध थाना मोतीनगर एवं अन्य थानों में कुल 14 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, चोरी, धमकी, एससी/एसटी एक्ट एवं एनडीपीएस एक्ट जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।
आरोपी की लगातार आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए पुलिस द्वारा उस पर सतत निगरानी रखी जा रही थी।

न्यायिक कार्यवाही
गिरफ्तार आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

👮 सराहनीय भूमिका
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी मोतीनगर निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। टीम में—
प्रआर राजेश लोधी,
प्रआर प्रदीप गौरवामी,
प्रआर नदीम शेख,
आर लखन,
आर अखलेश,
आर सत्येंद्र सिंह,
आर दीपक — की विशेष योगदान रहा।

संदेश
जिला पुलिस सागर आमजन की सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Comment

Read More