
विश्वविद्यालय में अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन, जेके सीमेंट एवं राइनेक्स द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन
सागर। डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर में प्लेसमेंट एवं स्टार्टअप सेल द्वारा देश की प्रतिष्ठित संस्थाओं ‘अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन, जेके सीमेंट एवं राइनेक्स द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस ड्राइव का मुख्य उद्देश्य शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में बदलाव लाने के इच्छुक प्रतिभाशाली युवाओं को अपनी टीम के साथ जोड़ना था। प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान फाउंडेशन के प्रतिनिधियों द्वारा विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। चयन प्रक्रिया में अभ्यर्थियों के विषय ज्ञान, शिक्षण कौशल, सामाजिक सरोकार एवं नेतृत्व क्षमता का मूल्यांकन किया गया। इस कैंपस ड्राइव में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागो के लगभग 283 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिनमे से नैनी अहिवार, अभिषेक त्यागी, यशवंत पटेल (रसायन विज्ञान) साक्षी विश्वकर्मा, मीनाक्षी सराफ, ज्योति मेहरा (भूगोल विभाग) संजना सिंह (इतिहास) निकिता परधान शिवांगी मेहरा अभिषेक मौर्य (शिक्षा शास्त्र) राज तिवारी (अंग्रेजी) आकांक्षा आनंद (वनस्पति विज्ञान) सिद्धांत पारीछा (बायोटेक्नोलॉजी) का चयन 4.5LPA के पैकेज में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन में हुआ। भूगर्भ शास्त्र विभाग से एमटेक के अनूप एवं बिशालू साहू का चयन 5.5LPA के पैकेज में जेपी सीमेंट में हुआ। और 6 अन्य विधार्थी आदित्य गुप्ता, भरत सिंह ठाकुर, दिव्यानी, चिराग जैन (MBA) सत्यप्रकाश तिवारी (BCA) एवं अंजलि तिवारी, का चयन 3LPA के पैकेज में रेनेक्स कंपनी बेंगलोर द्वारा किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ठाकुर ने विद्यार्थियों को उनके उज्वल भविष्य की शुभकानाये दी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट और स्टार्टअप सेल के समन्वयक डॉ. अभिषेक बंसल ने बताया कहा कि “अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन, जेके सीमेंट एवं राइनेक्स जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओ का हमारे परिसर में आना गौरव की बात है। यह हमारे छात्रों के लिए न केवल रोजगार का अवसर है, बल्कि समाज के प्रति योगदान देने का एक बेहतरीन मंच भी है।”











