
डायल 112 / एफआरवी-22, गढ़ाकोटा – जिला सागर
दिनांक : 26.02.2026
इवेंट क्रमांक : 11197 (भोपाल कंट्रोल से प्राप्त)
सड़क दुर्घटना में घायल दो व्यक्तियों को डायल-112 टीम ने पहुंचाया अस्पताल, त्वरित कार्रवाई से मिली समय पर चिकित्सा सुविधा
सागर। भोपाल कंट्रोल रूम से प्राप्त इवेंट क्रमांक 26020611197 के तहत सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की एफआरवी-22, गढ़ाकोटा टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई करते हुए घायलों को प्राथमिक सहायता प्रदान की गई।
दुर्घटना में घायल व्यक्तियों का विवरण इस प्रकार है –
1️⃣ हरिराम चढ़ार, पिता बट्टू लाल चढ़ार, उम्र लगभग 50 वर्ष, निवासी ग्राम गुसोंरा, थाना केसली।
2️⃣ धरम दास चढ़ार, पिता गोकल चढ़ार, उम्र लगभग 47 वर्ष, निवासी ग्राम किशनगढ़, थाना रहली।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार वाहन स्लिप होने से दुर्घटना घटित होना बताया गया।
डायल-112 की टीम द्वारा गंभीर रूप से घायल हरिराम चढ़ार को तत्काल एफआरवी-22 वाहन से सुरक्षित अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया, जिससे समय पर उपचार संभव हो सका। दूसरे घायल द्वारा स्वयं के साधन से उपचार हेतु जाना बताया गया।
एफआरवी-22 गढ़ाकोटा टीम
आरक्षक क्रमांक 1527 दीपनारायण शर्मा
पायलट सौरभ तिवारी
डायल-112 की सजग एवं तत्पर कार्यवाही से एक बार फिर यह सिद्ध हुआ कि आपात स्थिति में पुलिस सहायता नागरिकों के लिए सदैव तत्पर है।
“संकट की घड़ी में – डायल 112, आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तैयार।”











