जमीनी विवाद में हत्या, सागर पुलिस ने 1 मुख्य आरोपी सहित 4 विधि विरुद्ध बालक और 1 बालिका को गिरफ्तार किया

सागर। थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत जमीनी विवाद को लेकर घटित गंभीर हत्या की घटना में सागर पुलिस द्वारा त्वरित, सघन एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी संतोष चौरसिया सहित चार विधि विरुद्ध बालक एवं एक बालिकाआरोपीको गिरफ्तार किया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार जमीनी विवाद के चलते समोसा का ठेला लगाने वाले चंद्रेश चौरसिया निवासी पुरवाऊ टोरी एवं उनकी पत्नी पर आरोपियों द्वारा धारदार चाकू से जानलेवा हमला किया गया घटना में गंभीर रूप से घायल चंद्रेश चौरसिया को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई उनकी पत्नी का उपचार चिकित्सकों द्वारा जारी है घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 28/26 धारा 103(1), 109(1) 296, 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई थाना स्तर पर विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश प्रदान किए गए वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व एवं सटीक रणनीति के परिणामस्वरूप आरोपियों को अल्प समय में चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त किए गए गिरफ्तार आरोपीगण एवं विधि विरुद्ध बालकों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

Leave a Comment

Read More