
संत रविदास वार्ड के बामनखेड़ी क्षेत्र में सामुदायिक भवन निर्माण की मांग, विधायक शैलेंद्र जैन ने किया स्थल निरीक्षण, सहयोग का दिया आश्वासन
सागर।नगर के संत रविदास वार्ड अंतर्गत बामनखेड़ी क्षेत्र के निवासियों ने सामाजिक, धार्मिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु सामुदायिक भवन निर्माण की मांग को लेकर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन के निवास पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि बामनखेड़ी क्षेत्र में सामुदायिक कार्यक्रमों, सामाजिक आयोजनों एवं धार्मिक गतिविधियों के लिए उपयुक्त स्थान का अभाव है, जिसके कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। नागरिकों की मांग को गंभीरता से लेते हुए विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने मौके पर पहुंचकर स्थल निरीक्षण किया तथा आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर सामुदायिक भवन निर्माण हेतु हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद चेतराम अहिरवार, द्वारका अहिरवार, गणेश अहिरवार, जयंती अहिरवार, पुष्पा अहिरवार, लखन अहिरवार, नन्नी बाई अहिरवार, जीवन अहिरवार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।











