घर में घुसकर डंडे से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार


थाना मोतीनगर, जिला सागर
दिनांक : 02.03.2026

घर में घुसकर डंडे से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

अवैध रूप से अंक-पर्ची पर सट्टा लगाने वाले 03 आरोपियों पर कार्रवाई

सागर। पुलिस अधीक्षक  विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  डॉ. संजीव उइके एवं  लोकेश कुमार सिंहा तथा नगर पुलिस अधीक्षक  ललित कश्यप के मार्गदर्शन में थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई है।

1️⃣ घर में घुसकर मारपीट करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी
दिनांक 01.03.2026 की रात्रि लगभग 11:00 बजे फरियादिया उम्र 21 वर्ष निवासी ईतवारी टोरी, सागर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि मोहल्ले के मनु मिश्रा एवं मेहुल मिश्रा ने उसके भाई के साथ गाली-गलौज करते हुए घर में घुसकर डंडे एवं पत्थर से मारपीट की, जिससे उसे एवं उसके भाई को चोटें आईं। बीच-बचाव करने पर जान से खत्म करने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए।
रिपोर्ट पर थाना मोतीनगर में अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 331(6), 296, 115(2), 118(1), 351(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी रवि राहुल उर्फ मनु मिश्रा उम्र 35 वर्ष निवासी ईतवारी वार्ड, सागर को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त डंडा जब्त किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया।
उक्त आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

2️⃣ अवैध सट्टा (अंक-पर्ची) पर कार्रवाई – 03 आरोपी गिरफ्तार

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 02.03.2026 को मुखबिर सूचना पर थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई।
नरयावली नाका, पंतनगर वार्ड एवं मुक्तिधाम/मंदिर क्षेत्र के पास अंक-पर्ची पर सट्टा लगाते हुए निम्नलिखित आरोपियों को पकड़ा गया –
पहलाद पिता बाबूलाल पटेल, उम्र 40 वर्ष, निवासी भगतसिंह वार्ड सागर
प्रकाश पिता मोतीलाल सेन, उम्र 45 वर्ष, निवासी ईतवारी टोरी सागर
बबलू कोरी पिता अयोध्या प्रसाद कोरी, उम्र 27 वर्ष, निवासी पंतनगर वार्ड सागर
आरोपियों के कब्जे से सट्टा पर्चियां, पेन एवं नगदी राशि जब्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध सट्टा एक्ट की धारा 4 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक जसवंत राजपूत, प्रआर अरुण मिश्रा, प्रआर नदीम शेख, प्रआर भगवान दास, आर कुंवर, आर बद्री सिंह ठाकुर, आर राहुल एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
मोतीनगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत अभियान जारी रहेगा।

Leave a Comment

Read More