
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक संपन्न जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने किया सम्बोधित
संवाद समन्वय व सम्पर्क के माध्यम से हमें पार्टी को और ऊंचाइयों पर ले जाना हैं:- श्याम तिवारी जिला अध्यक्ष भाजपा
सागर। भारतीय जनता पार्टी सागर जिला की कार्यकारिणी घोषित होने के उपरांत नवनियुक्त पदाधिकारीयों ने धर्मश्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय पहुंचकर पितृ पुरुष श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं श्रद्धेय श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
तत्पश्चात नवनियुक्त पदाधिकारीयों ने जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी का का स्वागत कर आभार व्यक्त किया इस दौरान जिला अध्यक्ष श्री तिवारी ने सभी पदाधिकारी को फूल माला पहनकर उन्हें शुभकामनाएं दी।
परिचयात्मक बैठक का आयोजन
स्वागत कार्यक्रम उपरांत संभागीय कार्यालय सभा कक्ष में जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारीयों की प्रथम परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए संगठन सर्वोपरि है। हम विचार परिवार के लिए कार्य करते हैं। सत्ता हमारे लिए जनता की सेवा का माध्यम है। हमें समन्वय से कार्य करते हुए सक्षम कार्यकर्ता को आगे लाना है,जिससे सत्ता और संगठन के कार्यों का और अधिक विस्तार हो सके।
उन्होने कहा कि हमारी भूमिका समन्वय और पालक की होनी चाहिए। सभी पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की बात को पूरी गंभीरता व सम्मान के साथ सुनें।आप कार्यकर्ताओं की बात को सुनेंगे,उनसे चर्चा करेंगे तो वह संगठन और भाजपा सरकार के कार्यों को जनता तक और अच्छे तरीके से पहुंचा पाएंगे।
उन्होने कहा कि हमें पार्टी संगठन में जो भी दायित्व मिला है,उसे पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निभाएं। पार्टी की गतिविधियों को बूथ स्तर तक पहुंचाएं। हमें संगठन द्वारा सौंपे गए विभिन्न कार्यक्रमों को आपसी तालमेल से बूथ स्तर पर शत प्रतिशत सुनिश्चित करना है। अपने-अपने क्षेत्र में जनप्रतिनिधि पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं के साथ आपस में चर्चा कर आवश्यक कार्यों को प्राथकिता के साथ पूर्ण करें।
उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की जनहितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। हमें संवाद, समन्वय व संपर्क के माध्यम से पार्टी को और उंचाईयों पर ले जाना है।
सह कार्यालय मंत्री को पदभार ग्रहण कराया
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि परिचयात्मक बैठक उपरान्त जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने सह कार्यालय मंत्री भूपेंद्र नामदेव को विधिवत रुप से पदभार ग्रहण कराया। इस अवसर उपस्तिथ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। तत्पश्चात सभी नवनियुक्त पदाधिकारी ने सागर विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत महापौर संगीता तिवारी नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार से भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
कार्यक्रम में जिला जिला उपाध्यक्ष मनीष चौबे,संतोष ठाकुर,निकेश गुप्ता,शैलेंद्र श्रीवास्तव,विक्रम सोनी,यश अग्रवाल,पुष्पेंद्र परिहार जिला महामंत्री चेतराम अहिरवार चैन,सिंह ठाकुर,सुमित यादव जिला मंत्री अर्जुन पटेल,सविता साहू,राहुल वैध,कोषाध्यक्ष
विकास सांधेलिया,जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन,सह मीडिया प्रभारी आलोक केसरवानी,कपिल कुशवाहा साहब राज यादव,सोशल मीडिया संयोजक अंशुल परिहार,सहसंयोजक जय सोनी, आईटी विभाग संयोजक बाल किशन सोनी सहसंयोजक सोनू उपाध्याय,रामेश्वर नेमा, मंडल अध्यक्ष अमित बैसाखिया,मंडल महामंत्री सतीश जैन युवा मोर्चा जिला महामंत्री नितिन सोनी, सुप्रियो राय युवराज तोमर अभिमन्यु सोनी दीपक दुबे सोनल सोनी सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।











