
आजीवन सहयोग निधि अभियान की समीक्षा बैठक संपन्न, शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करें: श्याम तिवारी
सागर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 11 फरवरी से प्रारंभ किए गए आजीवन सहयोग निधि अभियान के अंतर्गत सहयोग राशि संग्रह का कार्य निरंतर जारी है। गुरुवार को जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी की अध्यक्षता में आजीवन सहयोग निधि अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की जिला टोली, जिला पदाधिकारी तथा अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में आजीवन सहयोग निधि अभियान के जिला संयोजक निकेश गुप्ता ने विधानसभा-वार अभियान की प्रगति एवं आवश्यक जानकारी प्रस्तुत की।
जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के संचालन के लिए आजीवन सहयोग निधि का विशेष महत्व है। सभी कार्यकर्ता सक्रियता के साथ अभियान में जुटकर संग्रहण का शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है और प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह संगठन के हर अभियान को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाए। आजीवन सहयोग निधि संग्रहण अभियान के माध्यम से संगठन को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं की सहभागिता और समर्पण भी झलकता है।
उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं से संपर्क कर अभियान को गति दें तथा अधिक से अधिक सहयोगियों को इस अभियान से जोड़ें।
बैठक में अभियान जिला टोली के सह-संयोजक जगन्नाथ गुरैया, जिला महामंत्री चेतराम अहिरवार, जिला उपाध्यक्ष मनीष चौबे, विक्रम सोनी, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन, युवा मोर्चा जिला महामंत्री नितिन सोनी, स्वयंसेवी संस्था प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक प्रासुक जैन, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक शालीन सिंह, सोशल मीडिया विभाग के सह-संयोजक जय सोनी सहित अपेक्षित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
(श्रीकांत जैन)
जिला मीडिया प्रभारी











